आयोजन स्थलों पर पनप रहे मच्छर, नोटिस जारी
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार किए जा रहे आयोजन स्थलों पर से जमा किए गए नमूनों के आधार पर यह पाया कि अक्षरधाम, यमुना खेल परिसर, यमुना खेल प्रशिक्षण केंद्र, डीडीए खेल परिसर (साकेत), हंस राज कॉलेज, आरके खन्ना स्टेडियम और इंदिरा गांधी स्टेडियमों में बड़ी संख्या में मच्छर पनप रहे हैं।
एमसीडी की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष वीके मोंगा ने आईएएनएस को बताया, "एमसीडी द्वारा बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद खेल आयोजन समिति इसे लेकर लापरवाह है। आयोजकों की इस गलती का खामियाजा पूरे शहर को भुगतना पड़ सकता है। खेल परिसरों के संबंधित अधिकारियों के नाम नोटिस जारी की गई है।"
मच्छरों के कारण शहर में इस वर्ष डेंगू के मामले बढ़े हैं। नौ अगस्त तक अब तक 121 लोगों को डेंगू से पीड़ित पाया गया है। पिछले वर्ष नौ अगस्त तक सिर्फ 10 मामले सामने आए थे।
एमसीडी का कहना है कि खेल आयोजन स्थलों पर जारी निर्माण कार्यो के कारण बड़ी मात्रा में पानी भरा हुआ है और वहीं मच्छर पनप रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications