चैम्पियंस लीग : रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलेंगे व्हाइट
व्हाइट को 2003 में विक्टोरिया टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था। इस पद पर आसीन होने वाले वह सबसे युवा खिलाड़ी बने थे लेकिन चैम्पियंस लीग में अपनी प्रांतीय टीम के बदले आईपीएल टीम के लिए खेलने के उनके फैसले से उनके साथी खिलाड़ी हैरान हैं।
वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक व्हाइट रॉयल चैलेंजर्स के साथ अपने फायदेमंद करार को लेकर काफी समर्पित हैं और यही कारण है कि वह फिलहाल आईपीएल की इस टीम का साथ छोड़ने की स्थिति में नहीं हैं।
व्हाइट की गैरमौजूदगी में डेविड हसी को विक्टोरिया टीम की कमान सौंपी जा सकती है। हसी आईपीएल में कोलकाता नाइट राइर्ड्स के लिए खेलते हैं लेकिन उनकी टीम चैम्पियंस लीग में खेलने की योग्यता हासिल नहीं कर सकी है।
व्हाइट का यह फैसला हालांकि रॉयल चैलेंजर्स को महंगा पड़ा है क्योंकि उसे विक्टोरिया क्लब प्रबंधन को हर्जाने के तौर पर दो लाख डॉलर देने पड़े हैं।
व्हाइट अकेले ऐसे खिलाड़ी नहीं हैं, जिन्होंने इस वर्ष चैम्पियंस लीग में अपनी घरेलू टीमों के खिलाफ खेलने का फैसला किया है।
इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (वारियर्स) और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर (सेंट्रल स्टैग्स) ने आईपीएल टीमों के लिए इस प्रतियोगिता में खेलने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications