आयोजन समिति के तीन अधिकारी निलंबित
भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों के बीच राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने गुरुवार को अपने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया.
इसके साथ ही उस ऑस्ट्रेलियाई कंपनी के साथ क़रार ख़त्म कर दिया गया है जिस पर प्रायोजक लाने की ज़िम्मेदारी थी.
आयोजन समिति ने ये कार्रवाई जाँच समिति की रिपोर्ट के बाद दी है.
इस्तीफ़ा स्वीकार
इससे पहले आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अनिल खन्ना ने इस्तीफ़ा दे दिया था जिसे स्वीकार कर लिया गया है.
उनके स्थान पर एके मट्टू को नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
आयोजन समिति के महासचिव ललित भनोट ने कहा है कि निलंबित किए गए तीनों अधिकारियों के बारे में आगे की जाँच प्रवर्तन निदेशालय करेगा.
माना जा रहा था कि जाँच समिति की रिपोर्ट के आधार पर किए गए फ़ैसलों की जानकारी देने के लिए भारतीय ओलंपिक
समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ख़ुद आएँगे लेकिन वे नहीं आए.
उल्लेखनीय है कि भारतीय मीडिया में लगातार रिपोर्ट आ रही हैं जिसमें राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में कई अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की बातें कही गई हैं.
जिन अधिकारियों को निलंबित करने की घोषणा की गई है उनमें आयोजन समिति के संयुक्त निदेशक टीएस दरबारी, लेखा विभाग के संयुक्त निदेशक एम जयचंद्रन और समिति के सलाहकार संजय महेंद्रू हैं.
जिस ऑस्ट्रेलियाई कंपनी के साथ क़रार ख़त्म किया गया है उस पर खेलों के लिए प्रायोजक लाने की ज़िम्मेदारी थी.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
