Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल टीमों को वित्तीय अनियमितताओं पर क्लीन चिट

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। कंपनी मामलों के मंत्री सलमान खुर्शीद ने सोमवार को राज्यसभा में बताया कि 'द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया' (आईसीएआई) ने कुछ आईपीएल टीमों के खातों में कोई अनियमितता या लेखा नियमों का उल्लंघन नहीं पाया है।

आईसीएआई की जांच लीग में वित्तीय अनियमितताओं और संदेहास्पद सौदे के आरोपों के बाद अप्रैल में शुरू की गई बहु-एजेंसी जांच का हिस्सा थी।

आयकर विभाग लीग में शामिल संस्थाओं के कर न चुकाने से जुड़े मामलों की जांच कर रहा है और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी टीमों के रहस्यमय हिस्सेदारों और विदेशों से धन के लेन-देन की जांच में लगे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+