Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेलों की समीक्षा करेंगे फेनेल

राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष माइक फेनेल बुधवार को दिल्ली में राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों का जायजा लेंगे. राष्ट्रमंडल खेल में अब छह सप्ताह का समय बाकी रह गया है और उसमें भ्रष्टाचार और तैयारियों में देरी के आरोप लग रहे हैं. इसके पहले भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोपों के बाद राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति ने अपने तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया था.

इसमें आयोजन समिति के संयुक्त निदेशक टीएस दरबारी, लेखा विभाग के संयुक्त निदेशक एम जयचंद्रन और समिति के सलाहकार संजय महेंद्रू शामिल हैं. इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियाई कंपनी स्पोर्ट्स मार्केटिंग एंड मैनेजमेंट (स्मैम) के साथ क़रार ख़त्म कर दिया गया था जिस पर प्रायोजक लाने की ज़िम्मेदारी थी.

नित नए आरोप

इस कंपनी के बारे में ख़बरें प्रकाशित हुई थीं कि इस कंपनी को कमीशन के रूप में मोटी रकम देने का क़रार किया गया है. इससे पहले टेनिस के ठेकों को लेकर आरोपों के बाद आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष अनिल खन्ना ने इस्तीफ़ा दे दिया था ग़ौरतलब है कि इसके पहले भी माइक फेनेल ने धीमी तैयारियों पर चिंता जताई थी.

फेनेल ने नेहरू स्टेडियम और एसपी मुखर्जी तैराकी परिसर के निर्माण कार्य में हो रही देरी पर गंभीर थे. नेहरू स्टेडियम में ही दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल के उदघाटन और समापन समारोह आयोजित होने हैं.

फेनेल ने तैयारियों की सुस्त चाल पर चिंता जताते हुए एक पैनल के गठन का प्रस्ताव रखा था. लेकिन आयोजन समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी ने इसका विरोध किया था.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+