प्रधानमंत्री ने विश्व चैम्पियन तेजस्विनी को बधाई दी
मंगलवार को जारी अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि तेजस्विनी के शानदार प्रदर्शन ने देश को प्रतिष्ठा दिलाई है। उनकी इस उपलब्धि से युवाओं को देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
तेजस्विनी ने रविवार को 50 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अंकों के आधार पर विश्व रिकार्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। यह मुकाम हासिल करने वाली वह भारत की पहली महिला निशानेबाज हैं।
तेजस्विनी ने कुल 597 अंक हासिल किए। उन्होंने 100,100,100, 99,99, 99 अंकों के साथ पोलैंड की निशानेबाज एवा जोआना नोवाकोवस्का की बराबरी की लेकिन 41 स्कोर टैली के साथ उन्हें स्पर्धा का विजेता घोषित किया गया।
तेजस्विनी ने इस स्पर्धा में 1998 में रूस की निशानेबाज मैरिना बोबकोवा द्वारा स्थापित विश्व रिकार्ड की बराबरी की। 29 वर्षीया तेजस्वनी ने मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में एयर राइफल दो स्वर्ण पदक जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications