Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत की सधी शुरुआत (लीड-8)

भारतीय टीम ने छह ओवरों की समाप्ति तक बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं। वीरेंद्र सहवाग 19 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि दिनेश कार्तिक 17 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम ने कप्तान रॉस टेलर और हरफनमौला खिलाड़ी स्कॉट स्टायरिश के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 190 रनों की बेशकीमती साझेदारी की बदौलत सभी विकेट गंवाकर 288 रन बनाए।

पारी के अंतिम क्षणों में बल्लेबाजों की नाकामी की वजह से कीवी टीम 48.5 ओवरों में पेवेलियन लौट गई। कप्तान टेलर हालांकि शतक से सिर्फ पांच रन के अंतर से चूक गए जबकि स्टायरिश अपना पांचवां शतक पूरा होने से 11 रन पहले पेवेलियन लौटे।

दोनों ने ऐसे समय में टीम को सहारा दिया जब 28 रन पर उसने अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। स्टायरिश ने 95 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और एक छक्के की मदद से 89 रन बनाए जबकि पहली बार किसी श्रृंखला में कप्तानी कर रहे टेलर ने उदाहरण पेश करते हुए 113 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की सहायता से 95 रनों की बेशकीमती पारी खेली।

इसके अलावा कीवी टीम का कोई और बल्लेबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका। सलामी बल्लेबाज पीटर इंग्राम (12), मार्टिन गुपटिल (11), पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज केन विलियमसन (0), हरफनमौला जैकब ओरम (14), ग्रांट इलियट (7), गारेथ हॉपकिंस (10) और केइल मिल्स (9) ने निराश किया।

डरेल टफी ने 13 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 19 रनों की आकर्षक पारी खेली। भारत की ओर से आशीष नेहरा ने सर्वाधिक चार विकेट झटके। प्रवीण कुमार के खाते में तीन विकेट गए जबकि प्रज्ञान ओझा और युवराज सिंह को एक-एक सफलता मिली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+