त्रिकोणीय श्रृंखला : न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत (लीड-1)
मेहमान टीम को पहला झटका ग्रांट इलियट के रूप में लगा। नेथन मैक्लम की जगह टीम में शामिल किए गए इलियट खाता खोले बगैर लसिथ मलिंगा की गेंद पर चनाका कापूगेदारा के हाथों लपके गए।
कीवी टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक एक विकेट खोकर 15 रन बना लिए हैं। बीजे वॉटलिंग आठ रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कप्तान रॉस टेलर ने चार रन बनाए हैं।
कीवी टीम के कप्तान टेलर ने भारत के खिलाफ पहले मुकाबले में भी टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। उस मैच में भी कीवी टीम ने खराब शुरूआत की थी लेकिन टेलर और स्कॉट स्टायरिश की शानदार पारियों की बदौलत उसने अच्छा स्कोर हासिल किया था।
कीवी टीम ने वह मैच 200 रनों से जीता था। उस मैच से कीवी टीम ने दो बोनस अंक भी हासिल किए थे। कीवी टीम ने इस मैच के लिए दो परिवर्तन किए हैं। चोटिल जैकब ओरम मैदान से बाहर हैं। उनका स्थान टिम साउदी ने लिया है जबकि मैक्लम के स्थान पर इलियट को खेलने का मौका दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications