समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक यह मैच इंग्लैंड में खेला जाएगा। पाकिस्तानी टीम फिलहाल चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। पीसीबी के मुताबिक प्रदर्शनी मैच पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय एकादश टीम के बीच खेला जाएगा।
पीसीबी ने अपने बयान में कहा है, "हम ईसीबी के साथ प्रदर्शनी मैच को लेकर बातचीत कर रहे हैं। हम सही मायने में उन लोगों की मदद करना चाहते हैं, जो विनाशकारी भूकंप में अपना सबकुछ गंवा चुके हैं।"
पाकिस्तान में आई बाढ़ के कारण अब तक 1600 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1.5 करोड़ लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। जीवन को पटरी पर लाने के लिए पाकिस्तान को अरबों डॉलर की जरूरत पड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।