एयरटेल बनी घरेलू अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की प्रायोजक (लीड-1)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की विज्ञप्ति के मुताबिक एयरटेल ने देश में होने वाले प्रत्येक एकदिवसीय, टेस्ट और ट्वेंटी-20 मैच के लिए प्रति मैच 3.33 करोड़ रुपये की बोली लगाई। यह बोली एक सितंबर 2010 से 31 मार्च 2013 के बीच होने वाले मैचों के लिए लगाई गई है।
बीसीसीआई सचिव एन. श्रीनिवासन ने कहा, "एयरटेल ने तीन वर्ष के लिए 'सीरीज स्पांसरशिप राइट्स' हासिल किए हैं। उसने प्रति मैच 3.33 करोड़ रुपये की बोली लगाई।"'
तीन वर्ष के अंतराल में भारतीय टीम को अपने देश में लगभग 50 मैच खेलने हैं और इस लिहाज से एयरटेल को इस करार के बदले बीसीसीआई को लगभग 165 करोड़ रुपये देने होंगे।
इस करार के लिए कुल 10 कंपनियों ने आवेदन किया था। इनमें आइडिया सेल्युलर, फोन निर्माता कंपनी-कार्बन और माइक्रोमैक्स, फ्यूचर ग्रुप तथा हीरो होंडा प्रमुख हैं।
भारत में पहली बार तीन वर्ष के अंतराल में होने वाले सभी क्रिकेट मैचों के लिए एक आधिकारिक प्रायोजक हासिल हुआ है। इस करार के तहत एयरटेल मैदानों में प्रमुख स्थानों पर अपने विज्ञापन लगा सकती है। साथ ही स्टंप पर भी कंपनी का नाम होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications