रमीज राजा बोले- ऐसा हुआ तो रिवर्स स्विंग खत्म हो जाएगी, पप्पियां-झप्पियां नहीं चलेंगी
नई दिल्ली। ऐसी खबरें आ रही हैं कि कोरोना वायरस के कारण गेंद पर थूक लगाने की रोक लग सकती है। यह खबर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में नई चर्चा छिड़ चुकी है। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज रमीज राजा को लगता है कि अगर गेंदबाजों को गेंद पर थूक लगाने से रोका गया तो फिर क्रिकेट में रिवर्स स्विंग खत्म हो जाएगी। यही नहीं, उनका कहना है कि इसके कारण स्टेडियम में दर्शकों की सख्यां भी बहुत कर रह जाएगी।

फिर कम करनी होगी पिच की लंबाई
रमीज राजा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, ''अगर गेंद पर थूक लगाना बंद हो गया तो इससे रिवर्स स्विंग खत्म हो जाएगी और बल्ले और गेंद के बीच स्थापित संतुलन खत्म हो जाएगा।'' राजा ने कहा कि क्यों न इस संतुलन को बरकरार रखने के लिए पिच की लंबाई को कुछ घटा देना चाहिए? उन्होंने कहा कि बल्लेबाजों के लिए बैटिंग आसान हो जाएगी। ऐसे में मेरा मानना है कि पिच को बाइस की जगह बीस गज का कर देना चाहिए।

बिना दर्शकों के माहाैल नहीं बनेगा
ऐसा भी कहा जा रहा है कि आने वाले समय में अगर मैच होता है तो वह बिना दर्शकों के करवाया जाएगा। इसपर रमीज राजा ने कहा कि स्टेडिमय में दर्शकों की गैर-माैजूदगी से माहाैल नहीं बनेगा। उन्होंने कहा, ''अगर प्रशंसक नहीं आएंगे, तो माहौल नहीं बनेगा। इंटरनेशलन खिलाड़ी चाहते हैं कि मैदान पर दर्शक हों, एक माहौल हो। आखिर यह माहौल ही तो है, जो उन्हें बेहतरी के लिए प्रेरित करता है।"

पप्पियां-झप्पियां नहीं चलेंगी
उन्होंने कहा कि अगर स्टेडियम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया, तो दर्शकों की क्षमता आधी रह जाएगी। वहीं विकेट गिरने पर खिलाड़ियों का जश्न खत्म हो जाएगा। पप्पियां-झप्पियां नहीं चलेंगी! खिलाड़ियों को दूर रहकर ही भावनाओं का इजहार करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
