एडवर्ड्स ने 3 विकेट लेकर इंग्लैंड को मुश्किल में डाला (लीड-2)
भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाने वाली मेजबान टीम को वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज फिडेल एडवर्ड्स ने एक के बाद एक तीन झटके देकर बैकफुट पर धकेल दिया।
इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट कप्तान एंड्रयू स्ट्रॉस के रूप में गंवाया था। स्ट्रॉस 24 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 16 रन बनाकर जेरोम टेलर की गेंद पर विकेट के पीछे दिनेश रामदीन के हाथों लपके गए। उस समय टीम का कुल योग 28 रन था।
भोजनकाल की घोषणा होने तक एलिस्टर कुक ने 86 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 34 रन बनाए थे जबकि इयान बेल की जगह टीम में स्थान पाने वाले रवि बोपारा 65 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 33 रन बनाकर उनका साथ दे रहे थे।
दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 64 रनों की साझेदारी हुई। कुक 35 रन बनाकर एडवर्ड्स की गेंद पर बोल्ड हुए। इंग्लैंड का यह विकेट 92 रनों के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद एडवर्ड्स ने अगली ही गेंद पर पूर्व कप्तान केविन पीटरसन (0) को भी चलता कर दिया। पॉल कोलिंगवुड ने बोपारा के साथ पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन एडवर्ड्स को यह गंवारा नहीं था। उन्होंने 109 रनों के कुल योग पर कोलिंगवुड को स्मिथ के हाथों कैच कराकर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया।
खबर लिखे जाने तक बोपारा 136 गेंदो पर आठ चौकों की मदद से 66 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मैट प्रायर 39 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाकर उनके साथ टीम को मुश्किलों से उबारने में जुटे थे।
इससे पहले, वेस्टइंडीज के कप्तान क्रिस गेल ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड के दो खिलाड़ी-टिम ब्रेसनन्स और ग्राहम ओनियंस इस मैच के साथ अपने टेस्ट करियर का आगाज कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications