For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

वीडियो: दिग्गज यूरोपियन फुटबॉल क्लबों ने दिए फैंस को दीवाली के बधाई संदेश

यूरोपियन क्लबों के दीवाली संदेश आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यूरोपीय फुटबॉल दिग्गजों मैनचेस्टर यूनाइटेड, आर्सेनल, टोटेनहम हॉटस्पर ने दिवाली पर प्रशंसकों ट्विटर पर दीवाली की शुभकामनाएं दी।

नयी दिल्ली। बाजार, सोशल मीडिया और इंटरनेट की तकनीकों ने पूरी दुनिया को एक छोटे से गांव में तब्दील कर दिया है, जहां हर कोई किसी को आसानी से जान सकता है और बात कर सकता है। ऐसे में खेल जगत तो इस मामले में दो कदम आगे ही रहता है। आज बाजार और सोशल मीडिया का ही प्रभाव है कि जो यूरोपीय देश भारत और उसके लोगों के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते है, उनके ही देश के फुटबाल क्लब मिलकर दिवाली की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

इस मामले में क्रिकेटर भी पीछे नहीं है लेकिन यहां निश्चित तौर पर यूरोपियन क्लबों के दीवाली संदेश आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। यूरोपीय फुटबॉल दिग्गजों मैनचेस्टर यूनाइटेड, आर्सेनल, टोटेनहम हॉटस्पर ने दिवाली पर प्रशंसकों ट्विटर पर दीवाली की शुभकामनाएं दी। क्रिकेटरों में हरभजन सिंह और सुरेश रैना ने भी इस अवसर पर अपने हैप्पी मैसेज दिए।

लंदन फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, "दीपावली मुबारक हो।"

टोटेनहम हॉटस्पर ने भी इस दौरान अपने फैन्स को सुरक्षित दिवाली के लिए बधाईयां दी-

वहीं मैंचेस्टर यूनाइटेड ने एक अलग ही अंदाज में दीवाली लिखते हुए शुभकामनाएं दी-

हरभजन सिंह ने कहा, "यह दीवाली आपके और आपके परिवार के लिए स्पेशल हो। इसको शानदार तरीके से मनाएं।"

Story first published: Wednesday, November 7, 2018, 17:56 [IST]
Other articles published on Nov 7, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+