IPL 2018 : मनोज तिवारी के 'स्लिंगा' एक्शन पर यूजर्स ने जमकर लिए मजे
नई दिल्ली। आईपीएल 11 में खिलाड़ी अपने धुआंधार बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी से लोगों को अपना दीवाना बना रहे हैं। हर गेंद में रोमांच पैद करने वाले इस खेल में हर दिन एक शानदार मुकाबला देखने को मिलता है। मैच के दौरान तो दर्शक अपने पूरे जोश से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते ही हैं,सोशल मीडिया पर भी अपने अनुभवों को शेयर करने में नहीं हिचकते हैं। चाहे खिलाड़ी की तारीफ हो या फिर उनकी आलोचना खेल प्रशंसक अपनी बातों को जरूर व्यक्त करता है। हाल ही में गुरुवार को एक रोमांचक मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच देखने को मिला। किंग्स इलेवन पंजाब में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला और युवराज सिंह की जगह मनोज तिवारी को जगह दी गई थी। तिवारी इस सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे थे। तिवारी इस मैच में अपने बल्ले से भले ही कुछ खास कमाल नही दिखा पाए हों लेकिन अपनी गेंदबाजी के कारण आजकल वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
अजब-गजब तिवारी का गेंदबाजी एक्शनः इस मैच को दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान अश्विन ने मनोज कुमार को 8वें ओवर में गेंद फेकने के लिए थमाई थी। तिवारी ने जैसे ही अपनी पहली गेंद फेंकी दर्शक से लेकर कमेंटेटेर तक सभी हैरान रह गए और हंसने लगे। उनके एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर इन दिनों धूम मची है, बता दें कि तिवारी ने लो आर्म गेंदबाजी की और उनका हाथ बहुत नीचे तक आ रहा था, जिसके बाद कोई लोगों ने कहा की तिवारी ने उन्हें केदार जाधव की याद दिला दी और गली क्रिकेट की भी, अपने इस एक ओवर में तिवारी ने कुल 10 रन खर्च किए थे। सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी तुलना लसिथ मलिंगा से करने लगे। देखें किस तरह से लोगों ने सोशल मीडिया पर तिवारी के इस एक्शन का मजाक उड़ाया,। गौरतलब हो की इस मैच में 132 रन का कम स्कोर बनाने के बावजूद भी हैदराबाद की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को पटखनी दी।
|
कहा एक्शन देखने के बाद नहीं रुक रही हंसी
मनोज तिवारी का गेंदबाजी एक्शन देखने के बाद एक प्रशंसक ने तस्वीर की शेयर जिसमें एक व्यक्ति हंसते हंसते गिर रहा है।
|
कहा- गेंदबाजी देखकर सुपरमैन आया याद
सुपरमैन की उड़ान से की मनोज तिवारी के एक्शन की तुलना
|
कहा- अजब है तिवारी का एक्शन
एक प्रशंसक ने कहा जल्द ही तिवारी जाधव और मलिंगा को करेंगे पीछे।
|
जमकर लिए मजे
तिवारी को दी गेंदबाजी के अलावा कुछ और करने की नसीहत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
