राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन के 4 दिन बाद दिखा शेरा
गुरुवार शाम साढ़े छह बजे तक शेरा का कहीं पता नहीं लेकिन भारत और आस्ेट्रलिया के बीच ध्यानचंद स्टेडियम में खेले गए हॉकी मुकाबले के मध्यांतर के दौरान अचानक शेरा दर्शकों को रिझाने के लिए मैदान के बीचों-बीच आकर खड़ा हो गया।
शेरा ने ए. आर. रहमान द्वारा तैयार खेलों की आधिकारिक धुन पर डांस भी किया। उसे देखकर दर्शक काफी खुश हुए। जाहिर तौर पर उनकी खुशी की वजह यही थी क्योंकि शेरा चार दिन नदारद रहने के बाद दिखा है।
दर्शकों के साथ-साथ पत्रकारों और यहां तक आयोजन समिति के सदस्यों के लिए भी यह सुखद: अहसास था क्योंकि शेरा को लेकर कई तरह की चर्चा जारी थी।
गुरुवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में आयोजन समिति के प्रमुख सुरेश कलमाडी से भी यह सवाल किया था कि आखिरकार शेरा कहां छुप गया है। इसे लेकर कलमाडी कोई जवाब नहीं दे सके थे।
खेलों का उद्घाटन शानदार रहा था लेकिन तमाम लोगों ने मसहूस किया था कि उसमें शेरा की कमी खल रही थी। इसे लेकर मीडिया ने काफी चर्चा थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications