भारत ने आस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। भारत के 122 अंक हैं जबकि आस्ट्रेलियाई टीम 121 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गई है। दक्षिण अफ्रीका 125 अंकों के साथ पहले स्थान पर काबिज है।
शुक्रवार को न्यूजीलैंड के हाथों मिली लगातार दूसरी हार के बाद आस्ट्रेलियाई टीम तालिका में तीसरे स्थान पर खिसक गई। न्यूजीलैंड की टीम 117 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है।
तालिका में पाकिस्तान की टीम 111 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है जबकि इंग्लैंड 108 अंकों के साथ छठे स्थान पर है।
भारत के खिलाफ लगातार चार मैच गंवाने वाली श्रीलंकाई टीम 103 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गई है। वेस्टइंडीज की टीम 91 अंकों के साथ आठवें और बांग्लादेश 46 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।
टीमों की तालिका इस प्रकार है :
क्रम देश रेटिंग अंक
1. दक्षिण अफ्रीका-125
2. भारत-122
3. आस्ट्रेलिया-121
4. न्यूजीलैंड-117
5. पाकिस्तान-111
6. इंग्लैंड-108
7. श्रीलंका-103
8. वेस्टइंडीज-91
9. बांग्लादेश-46
10. जिंबाब्वे-23
11. आयरलैंड-19
12. केन्या-00
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।