लीड्स टेस्ट : आस्ट्रेलिया मुश्किल में, 6 विकेट गिरे (लीड-1)
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलियाई टीम ने सलामी बल्लेबाज शेन वॉटसन (5), साइमन कैटिच (13), कप्तान रिकी पोंटिंग (6), उपकप्तान माइकल क्लार्क (3), माइकल हसी (5) और मार्कस नॉर्थ (16) के विकेट गंवाए हैं।
आस्ट्रेलिया ने 25 ओवर की समाप्ति तक छह विकेट खोकर 73 रन बना लिए हैं। टिन पेन 8 रन बनाकर टीम को मुश्किल से उबारने का प्रयास कर रहे हैं जबकि स्टीवन स्मिथ ने 10 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ और उमर गुल ने दो-दो सफलता हासिल की है जबकि मोहम्मद आमेर और उमर अमीन को एक-एक विकेट मिला है।
दो मैचों की इस श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने लॉर्ड्स में खेले गए पहले मुकाबले में पाकिस्तान को 150 रनों से पराजित किया था।
शाहिद अफरीदी के अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट को इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। बट्ट पिछले तीन साल में पाकिस्तान के सातवें कप्तान हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications