KXIP VS RCB:आरसीबी ने 10 विकेट से जीता मुकाबला
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का 48वां मुकाबला किंग्स इलेवन पंजाब और आरसीबी के बीच इंदौर के हौल्कर स्टेडियम में खेला गया। यह मैच जहां आरसीबी के लिए आर या पार की स्थिति वाला था वहीं पंजाब इस मैच में जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की राह को आसान बनाना चाह रहा था। टॉस जीतकर विराट कोहली ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में आरसीबी के गेंदबाजों के सामने पंजाब के बल्लेबाज बेबस नजर आए। केएल राहुल और क्रिस गेल ने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की लेकिन केएल राहुल अपना विकेट गवां बैठे। राहुल के आउट होते ही पंजाब की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए और 16वें ओवर की पहली गेंद पर ही पंजाब की पूरी टीम केवल 88 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में उमेश यादव ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में केवल 23 रन देकर पंजाब के तीन बड़े बल्लेबाजों को चलता किया।
आरसीबी की पारीः आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल और खुद कप्तान विराट कोहली ने आगाज किया। दोनो ही बल्लेबाज लय में नजर आए और अच्छे शॉट खेलते हुए नौवें ओवर की पहली ही गेंद पर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस मैच में आरसीबी ने 10 विकेटों से जीत दर्ज की जिसमें विराट कोहली ने 28 गेंदों में 48 रन और पार्थिव पटेल ने 22 गेंदों में 40 रन की शानदार नाबाद पारी खेली।
इस मैच में मिली करारी हार के बाद पंजाब की टीम अंक तालिका में पांचवे पादान पर पहुंच गई है। वहीं इस मैच में शानदार जीत के बाद भी आरसीबी की टीम 10 अंकों के साथ अंक तालिका में सातवें पायदान पर ही मौजूद है।हालांकि इस मैच में जीत के साथ ही आरसीबी की टीम के लिए प्लेऑफ की उम्मीदें अभी बाकी हैं। वहीं अब पंजाब के लिए भी राह आसान नहीं नजर आ रही है।
आरसीबी ने 10 विकेट से जीता मुकाबला
6 ओवर में आरसीबी का स्कोर 66 रन बिना किसी नुकसान के
88 के स्कोर पर पंजाब की टीम हुई ढेर, आरसीबी को 89 रनों का लक्ष्य
84 पर पंजाब को नौवां झटका, मोहित शर्मा 3 रन बनाकर आउट
पंजाब को आठवां झटका, टाय खाता खोले बिना पहुंचे पवेलियन
पंजाब को सातवां झटका, अश्विन बिना खाता खोले हुए रन आउट
78 रन के स्कोर पर पंजाब को छठां झटका, फिंच 26 रन बनाकर आउट
मयंक अग्रवाल हुए आउट, पंजाब को लगा पांचवां झटका
पंजाब को चौथा झटका, चहल का शिकार बने स्टॉयनिश
6 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 47 रन 3 विकेट के नुकसान पर
करुण नायर भी आउट, पंजाब को लगा तीसरा झटका
पंजाब को दूसरा बड़ा झटका, गेल 18 रन बनाकर आउट
36 रन के स्कोर पर पंजाब को पहला झटका, उमेश यादव का शिकार बने केएल राहुल
क्रिस गेल और केएल राहुल करेंगे पारी की शुरुआत
.पंजाब की टीम में एक बदलाव, मुजीब रहमान की जगह मार्कश स्टॉनिश को मिला मौका
किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल(विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल,करुण नायर, ऐरान फिंच,मार्कश स्टॉनिस,अक्षर पटेल,रविचंद्रन अश्विन,एंड्रयू टाई, बरिन्दर शरण, मोहित शर्मा
आरसीबी (प्लेइंग इलेवन): पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोईन अली, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिबिलियर्स, मंदीप सिंह, सरफराज खान,कोलिन डी ग्रैंडहोम,टिम साउदी, उमेश यादव,मोहम्मद सिराज,युजवेंद्र चहल।
KXIP VS RCB: आरसीबी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का लिया फैसला
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
