कभी सरफराज को कहा गया था आलू, अब फिटनेस टेस्ट के लिए PCB ने उठाया बड़ा कदम
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप के दाैरान अपने भारी शरीर को लेकर खूब ट्रोल हुए थे। जब भारत को पाकिस्तान से हार मिली थी तो सफराज को आलू हहकर ट्रोल किया गया। लेकिन अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर गंभीर हो गया है। बोर्ड ने लाॅकडाउन के कारण घर बैठे खिलाड़ियों का वीडियो लिंक के जरिए फिटनेस टेस्ट करने का फैसला लिया है।
बोर्ड ने इस तरह 200 खिलाड़ियों का टेस्ट करने का फैसला लिया। खिलाड़ियों को इस दाैरान यो-यो टेस्ट से भी गुजरना पड़ेगा। पीसीबी ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने अनुबंधित खिलाड़ियों को शारीरिक तौर पर फिट रखने की कवायद में यह फैसला किया है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार फिटनेस परीक्षण 20 और 21 अप्रैल को किया जाएगा। इस परीक्षण में एक मिनट में 60 पुश अप, एक मिनट में 50 सिट अप एक मिनट में दस चिन अप आदि के अलावा लेवल 18 का यो-यो टेस्ट भी शामिल है।
पाकिस्तान में भी 15 मार्च से क्रिकेट ठप्प पड़ा हुआ है। ऐसे में पाकिस्तान अपने खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर यह आइडिया निकाल रहा है। पाकिस्तान के कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक और टीम ट्रेनर यासिर मलिक ने सभी खिलाड़ियों को पत्र लिखकर उन्हें फिटनेस परीक्षण की जानकारी दी है।
पत्र में कहा गया है, 'सभी सीमाओं ओर सीमित संसाधनों के बावजूद हमने फिटनेस के लिये यह नई योजना बनाई है जिसमें सभी को समान मौका मिलेगा।' इसमें कहा गया है, 'आपको काफी पहले सूचित कर दिया गया है ताकि आप खुद को इसके लिए मानसिक और शारीरिक तौर पर तैयार रखो। सभी परीक्षण आपकी टीम के ट्रेनर द्वारा वीडियो लिंक के जरिए किए जाएंगे।' इसके अनुसार, 'अपना फिटनेस स्तर बनाये रखने के लिए आपको अनुशासित रहने और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
