IPL 2018: ऑरेंज कप और जीत की ट्रॉफी का ये रिश्ता जानकर आप रह जाएंगे हैरान
नई दिल्ली। चेन्नई सुपरकिंग्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर रविवार को आईपीएल 11 का खिताब अपने नाम कर लिया। दो साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी करने वाली सुपरकिंग्स ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में इतिहास रचते हुए अपना तीसरा खिताब जीता। इस मैच में सीएसके के लिए फाइनल में शेन वॉटसन ने मैच जिताऊ शतकीय पारी खेली। इस पूरे सीजन की अगर बात करें तो सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन का नाम आता है जिन्होंने इस सीजन में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 735 रन बनाए और ऑरेंज कप अपने पास रखा, लेकिन अफसोस की केन इस बार अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। दरअसल यह पहली बार नहीं हो रहा है जब ऐसा हुआ हो बल्कि 11 साल के आईपीएल इतिहास पर अगर नजर डालें तो सिर्फ एक बार ही ऐसा हुआ है जब ऑरेंज कप जीतने वाला खिलाड़ी अपनी टीम को खिताब जिता सका हो वरना तो जो खिलाड़ी ऑरेंज कप जीतता है उसकी टीम सीरीज नहीं जीतती है।

ऑरेंज कप कहीं और ट्रॉफी कहीं और
गौरतलब हो की 2008 में सबसे ज्यादा रन बनाए शॉन मार्श ने 616 लेकिन टीम पंजाब की टीम मुकाबला नहीं जीती बल्कि राजस्थान ने बाजी मार ली। 2009 में मैथ्यू हेडन ने 572 रन बनाए लेकिन कब्जा हुआ डेक्कन क्रानिकल का, वहीं 2010 में मुंबई के सचिन ने सबसे ज्यादा 618 रन बनाए लेकिन टीम जीती चेन्नई की 2011 में क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 608 रन बनाए लेकिन फिर टीम जीती चेन्नई की वहीं 2012 में देखें तो गेल ने आरसीबी के लिए 733 रन ठोके लेकिन केकेआर इस सीजन कप जीत गया।

इस बार बदला इतिहास
ऐसा ही हुआ 2013 में माइकल हसी ने चेन्नई के साथ खेलते हुए 733 रन बनाए लेकिन आईपीएल पर कब्जा किया मुंबई की टीम ने वहीं 2014 में इतिहास बदला पहली बार और अब तक के लिए आखिरी बार भी, इस सीजन केकेआर के साथ खेलते हुए रॉबिन उथप्पा ने 660 रन बनाए और केकेआर की टीम ने ही मुकाबला भी जीता। इसके बाद फिर 2015 में डेविड वॉर्नर ने 562 रन बनाए लेकिन चैंपियन बनी मुंबई की टीम।

इस बार भी हुआ कुछ ऐसा
2016 में आरसीबी के साथ खेलते हुए विराट कोहली ने रिकॉर्ड 973 रन बनाए लेकिन टीम हैदाराबद की जीती, वहीं 2017 में हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 641 रन सबसे ज्यादा बनाए लेकिन टीम जीती मुंबई इंडियंस की। वहीं इस सीजन की भी ऐसा ही देखने को मिला सबसे ज्यादा रन बनाए केन विलियमसन ने लेकिन टीम जीती चेन्नई सुपरकिंग की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
