Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेल-खेल

फकीर हसन

जोहांसबर्ग, 7 फरवरी (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के प्रबंधन और कप्तान ग्रिम स्मिथ उदीयमान क्रिकेट स्टार जीन ड्यूमिनी को मार्गदर्शन देंगे ताकि क्रिकेट के इस युवा सितारे के पांव कामयाबी की राह से भटक न जाएं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की बोली में मुंबई इंडियंस ने 950,000 डॉलर की बोली लगाकर ड्यूमिनी के साथ अगले दो वर्षो के लिए अनुबंध किया है।

ड्यूमिनी को हाल ही में आस्ट्रेलियाई दौरे के समय एकाएक लोकप्रियता मिली थी। उन्होंने आस्ट्रेलियाई के खिलाफ लाजवाब प्रदर्शन किया था।

दक्षिणी अफ्रीकी टीम प्रबंधन ने ड्यूमिनी का मार्गदर्शन करने की योजना बनाई है ताकि वह अपनी सफलता और लोकप्रियता को बरकरार रख सकें।

दक्षिण अफ्रीका के इस नए धाकड़ बल्लेबाज को मागदर्शन देने की शुरुआत खुद कप्तान स्मिथ कर रहे हैं। वह शनिवार को ड्यूमिनी के साथ केप टाउन में दोपहर का भोजन करेंगे और इस दौरान वह अपना अनुभव उनके साथ बांटेंगे।

टीम के कोच मिकी आर्थर ने कहा कि टीम प्रबंधन ने महसूस किया अचानक मिली सफलता उनके सिर चढ़ सकती है और इसी वजह से उनसे कई बार बातचीत भी की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+