SAvAUS: चौथे टेस्ट मैच में स्मिथ की जगह लेंगे मैट रेनशॉ, अफ्रीका रवाना
नई दिल्ली। बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद एक मैच के लिए बैन हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की जगह ऑस्ट्रेलियाई टीम में मैट रेनशॉ को शामिल किया गया है। क्वीसलैंड के सलामी बल्लेबाज मैट रेनशॉ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है। ब्रिस्बेन में खेले जा रहे शेफील्ड शील्ड के फाइनल मुकाबले के बाद रेनशॉ दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो जाएंगा। रेनशॉ इस घरेलू प्रतियोगिता में पांचवे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का भी अनुभव है। यही वजह है कि उन्हें टीम में जगह दी गई है।
क्रिकेट.काम.एयू के अनुसार, ''रेनशॉ आज शाम को जोहान्सबर्ग के लिए रवाना होगें और केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ से पैदा हुए संकट को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच से पहले टीम से जुड़ेंगे।'' रेनशॉ ने मंगलवार को शेफील्ड शील्ड के फाइनल में क्वींसलैंड बुल्स की ओर से खेलते हुए नाबाद 81 रन बनाए और उनकी टीम ने तस्मानियन टाइगर्स पर 9 विकेट से जीत हासिल की।
आपको बता दें कि ये वही रेनशॉ हैं जिन्हें बाहर कर कैमरन बैनक्रॉफ्ट को ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया था जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल टेंपरिंग की। गौरतलब है बॉल टेपरिंग की घटना के बाद स्टीव स्मिथ को अपनी कप्तानी गंवानी पड़ी और डेविड वॉर्नर को भी उपकप्तानी से हटना पड़ा। अब टीम की कमान टिम पेन के हाथों में है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया सीरीज बराबर करने उतरेगी। क्योंकि ये सीरीज का निर्णायक मैच है और दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे है।
Matt Renshaw called up to shore up the Australia batting following ball-tampering saga.
— ICC (@ICC) March 27, 2018
More details here ➡️ https://t.co/gihn7FdQyh pic.twitter.com/uyk6M3msVm
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
