Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन ने हिंदी में किया ट्वीट, लिखा- "इंडिया और यहां के जानवरों से बहुत प्यार करता हूं"

नई दिल्ली। क्रिकेट से संन्यास ले चुके धाकड़ इंग्लिश क्रिकेटर केविन पीटरसन का भारत प्यार जगजाहिर है। पीटरसन भारत और भारतीय संस्कृति व जानवरों से बेहद प्यार करते हैं। वह अक्सर जंगलों में घूमते हुए और पशु-पक्षियों के बीच ली हुई तस्वीरें और विडियो शेयर करते हैं।

पीटरसन इन दिनों भारत में वन्‍य जीवों के प्रोजेक्‍ट में गहरी रुचि दिखा रहे हैं। पीटरसन ने भारत के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक सींग वाले गैंडों की संख्‍या में हुए इजाफे पर खुशी का इजहार किया है। गैंडों की संख्‍या बढ़ने की खुशी से उन्होंने एक ट्वीट करते हुए हिंदी में लिखा- 'यह बहुत अच्‍छी खबर है, इसे पढ़ने के लिए मैं बहुत खुश हूं। इंडिया मैं आपसे बहुत प्‍यार करता हूं और आपको और आपके जानवरों से भी बहुत प्‍यार करता हूं। सोराई आपके सभी जानवरों से प्रतिबद्ध है। हम गैंडों से शुरुआत कर रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं।'

इन दिनों पूर्वोत्तर राज्य असम के काजीरंगा नेशनल पार्क में एक सींग वाले गैंडों की गिनती का काम चल रहा है। दुनिया में एक सींग वाले गैंडों का यह सबसे बड़ा आश्रय स्थल उनके अवैध शिकार के बढ़ते मामलों की वजह से सुर्खियों में रहा है। हाल ही में पीटरसन ने छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक नन्हे तेंदुए को भी गोद लिया था।

गौरतलब है कि पीटरसन ने हाल ही में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्‍यास लेने की घोषणा की है। दक्षिण अफ्रीका में जन्‍मे लेकिन इंग्‍लैंड की ओर से क्रिकेट खेलने वाले पीटरसन ने 104 टेस्‍ट में 8181 रन बनाए हैं।

Story first published: Tuesday, April 3, 2018, 11:18 [IST]
Other articles published on Apr 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+