PICS: अनुष्का संग ट्रेन में कुछ इस तरह रोमांस करते नजर आए विराट कोहली
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम लंबे दौरे पर इंग्लैंड के लिए रवाना हुई है। इस दौरे पर भारतीय टीम ने अबतक इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम को 2-1 से हराया था जबकि तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत ने दो मुकाबलों में एक मुकाबला जीता है जबकि पिछले मुकाबले में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं 17 जुलाई यानी की मंगलवार को होने वाले मुकाबले में दोनो ही टीमें सीरीज जीतने के लिए एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। इस दौरे पर खिलाड़ियों को अक्सर घूमते और मस्ती करते हुए भी देखा जा रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनो कुछ तस्वीरें अनुष्का और विराट कोहली के साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों की वायरल हो रही हैं जिसमें सभी इंग्लैंड में ट्रेन में मस्ती करते नजर आ रहे हैं।
| |
कुछ इस तरह लगाया गले
गौरतलब हो कि कप्तान विराट कोहली के साथ इंग्लैंड दौरे पर उनकी पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी है। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ विराट और अनुष्का का रोमांस भी काफी मशहूर हो रहा है। दरअसल, कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।अनुष्का शर्मा ने एक बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में अनुष्का ने विराट को बेहद रोमांटिक अंदाज में पीछे से हग किया हुआ है.
|
केएल राहुल ने साझा की तस्वीर
केएल राहुल ने इसी सफर की एक तस्वीर अपने ऑफिशियल अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा कि एक सुखद यात्रा कुछ अच्छे लोगों के साथ। इस तस्वीर में अनुष्का और विराट भी नजर आ रही हैं।
|
कुछ इस तरह खिंचाई तस्वीर
वहीं इस तस्वीर में सभी एक टेबल पर बैठे हैं और विराट कोहली कुछ खाने का ऑर्डर दे रहे हैं। बता दें कि अगला वनडे मुकाबला भारत के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। वहीं इंग्लैंड की टीम भी इस मुकाबले में जीत के साथ ही टी-20 की हार का बदला लेना चाहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
