Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

11 साल के कैंसर पीड़ित बच्चे से मिलकर भावुक हुए युवराज सिंह


नई दिल्ली। इन दिनों आईपीएल का शोर शराबा है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन अक्सर लोगों का दिल जीत लेते हैं लेकिन चल रहे इस रोमांचक दौर में एक भावुक मोड़ भी आया, जिसकी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल कैंसर से लड़ाई जीतकर लाखों लोगों के लिए रोल मॉडल बन चुके युवराज सिंह उस वक्त भावुक हो गए जिस वक्त उनसे मिलने एक 11 साल का बच्चा इंदौर के स्टेडियम में पहुंच गया। दरअसल इस 11 वर्षीय बच्चे को कैंसर है, जिसे देखकर युवराज को अपने पुराने दिन याद आ गए और उस मासूम की हालत देखकर वो खुद भी भावुक हो गए। दोनों की इस तस्वीर को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस बच्चे को युवराज ने अपनी टी-शर्ट और कैप गिफ्ट में दी और उनके परिवार से मुलाकात करके उनका भी हौसला बढ़ाने का काम किया।

10 साल से कैंसर से जूझ रहा है मासूमः दरअसल यूवी के इस फैन का नाम रॉकी है। रॉकी को 1 साल की उम्र में ही कैंसर हो गया था। इंदौर के होलकर स्टेडियम में रॉकी अपने माता-पिता और बहन के साथ पहुंचे थे। दरअसल उनके पिता शुक्रवार को अस्पाताल में भर्ती कराने वाले हैं। रॉकी से इस मुलाकात के बाद युवराज भावुक नजर आए और उन्होंने उनके अभिभावकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा की मेरी तरह रॉकी भी कैंसर से जंग जरूर जीतेगा। उन्होंने रॉकी के साथ कुछ वक्त भी बिताया। रॉकी ने बताया की युवराज के 6 छक्कों ने उन्हें युवराज का दीवाना बना दिया है। गौरतलब हो की विश्वकप के दौरान युवराज को खून की उल्टियां होती थीं। इसके बाद पता चला की उन्हें कैंसर है और उन्होंने इसका इलाज करवाया और कैंसर से जंग जीत ली। बता दें की युवराज ने विश्वकप में शानदार प्रदर्शन किया था। इस बीमारी का जिक्र उन्होंने अपनी आत्मकथा में भी किया है।

Story first published: Friday, May 11, 2018, 13:38 [IST]
Other articles published on May 11, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+