For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA WORLD CUP 2018: साइकिल से रूस पहुंचा सऊदी अरब का यह प्रशंसक, सभी रह गए हैरान

नई दिल्ली। पूरी दुनिया के खेल प्रशंसकों की नजर अब रूस में हो रहे फीफा वर्ल्ड कप पर है। हो भी क्यों न दुनिया का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला खेल और सबसे बड़ा महामुकाबला जो होने जा रहा है। फुटबॉल की दीवानगी के किस्से कम नहीं है। अक्सर ऐसी खबरे सामने आती है जो लोगों के अंदर इस खेल के प्रति जूनून को बयां करती हैं। लाखों लोग इस मुकाबले को देखने के लिए रूस पहुंच रहे हैं वहीं करोड़ो लोग इसका आनंद अपने घर पर बैठकर उठाएंगे, लेकिन एक फैंस के जुनून के आगे आपको अब तक के सारे किस्से छोटे लगेंगे।

हुआ कुछ यूंः गौरतलब हो की फीफा का आयोजन इस बार रूस में हो रहा है और इसका पहला मुकाबला रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। ऐसे में भला इन टीमों के समर्थक अपने टीम का समर्थन करने से कैसे पीछे रह सकते हैं। ऐसे में सऊदी अरब के एक फैन ने जुनून की हद को पार करते हुए 5,145 किलोमीटर का रास्ता दो पहियों पर तय कर रूस में प्रवेश किया। गौरतलब हो की फहद अल-याहया नामक यह व्यक्ति 75 दिनों की यात्रा के बाद रियाद से मॉस्को में प्रवेश किया। फहद हाथों में अपने देश का राष्ट्रध्वज लेकर साइकल पर सवार होकर चार देशों से होते हुए रूस मॉस्को में पहुंचे। वेबसाइट 'फीफा डॉट कॉम' को दिए बयान में सऊदी अरब के इस प्रशंसक ने कहा, 'रियाद क्षेत्र के प्रिंस फेसल बेन बदार अब्दुल्लाजीज ने मुझे राष्ट्रध्वज दिया और मैं इसे 5,145 किलोमीटर का रास्ता तय करते मॉस्को में सऊदी अरब के दूतावास पहुंचा हूं। मैंने इस ध्वज को राजदूत राएद करीमिल को सौंपा है। इस 28 वर्षीय साइकिलिस्ट ने कहा, 'मैं अपनी टीम का समर्थन करता चाहता था और इसीलिए, मैंने यह यात्रा की, गौरतलब हो की जब वह पहुंचे तो सऊदी अरब फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष अदेल एजात ने उनका स्वागत किया।

Story first published: Thursday, June 14, 2018, 16:18 [IST]
Other articles published on Jun 14, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+