फीफा विश्व कप : 1-1 की बराबरी पर छूटा स्लोवाकिया-न्यूजीलैंड मुकाबला (लीड-2) (संशोधित समाचार)
मैच का पहला गोल स्लोवाकिया के फारवर्ड खिलाड़ी राबर्ट विटेक ने 50वें मिनट में किया था। विटेक ने कीवी रक्षापंक्ति को छकाते हुए अपने साथी स्टेनिस्लाव सेस्टाक द्वारा दिए गए पास पर हेडर के जरिए शानदार गोल किया। विटेक ने 70वें अंतर्राष्ट्रीय मैच में अपना 19वां और विश्व कप का पहला गोल किया।
मध्यांतर तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थीं। मध्यांतर तक के खेल के लिहाज से स्लोवाकिया की टीम का पलड़ा थोड़ा भारी रहा था। मध्यांतर के बाद भी स्लोवाकियाई खिलाड़ियों ने अपना यह प्रयास जारी रखा। इसी का नतीजा था कि उसे 50वें मिनट में ही सफलता मिल गई।
स्लोवाक टीम अपनी इस सफलता को खेल खत्म होने तक जारी रखने में सफल रही लेकिन चार मिनट तक खिंचे इंजरी टाइम (अतिरिक्त समय) के तीसरे मिनट में रीड ने स्मेल्ट्ज के क्रास पर गोल करके अपनी टीम को शानदार सफलता दिलाई।
अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत थी। किवी टीम 28 वर्ष के अंतराल के बाद विश्व कप में शिरकत कर रही है। उसने अंतिम बार 1982 में विश्व कप में हिस्सा लिया था। उसे अपने पहले ही मैच में स्कॉटलैंड के हाथों 2-5 से हार मिली थी।
इस लिहाज से किवी टीम को विश्व कप में अब भी पहले अंक की तलाश है। दूसरी ओर, स्लोवाकिया की टीम पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रही है। इससे पहले 2002 में स्लोवानिया ने पहली बार विश्व कप में खेलते हुए स्पेन के हाथों 1-3 से हार झेली थी जबकि युक्रेन को 2006 विश्व कप में स्पेन के ही हाथों 0-4 से हार मिली थी।
फीफा रैंकिग के लिहाज से दोनों टीमों के बीच काफी फासला है। किवी टीम को वरीयता क्रम में 78वां स्थान प्राप्त है जबकि पहली बार विश्व कप में खेल रहे होने के बावजूद स्लोवाकिया की टीम इस क्रम में 34वें स्थान पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications