Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : जर्मनी को 2-0 की बढ़त (लीड-2)

जर्मनी के लिए दूसरा गोल फारवर्ड खिलाड़ी लुकास पोदोस्की ने 32वें मिनट में किया। पोदोस्की ने यह गोल थॉमस मुलर के पास पर किया। इससे ठीक 12 मिनट पहले जर्मनी ने अपना खाता खोला था। जर्मनी के लिए यह गोल फारवर्ड मिरोस्लाव क्लोज ने 20वें मिनट में किया।

क्लोज ने इंग्लैंड के डिफेंडर मैट अपसोन और गोलकीपर डेविड जेम्स को छकाते हुए अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। क्लोज लाल कार्ड दिखाए जाने के कारण जर्मनी के लिए अंतिम ग्रुप मुकाबले में नहीं खेल सके थे।

शनिवार को खेले गए अंतिम-16 दौर के पहले मुकाबले में उरुग्वे ने दक्षिण कोरिया और दूसरे मैच में घाना ने अमेरिका को हराकर अंतिम-8 दौर में जगह पक्की कर ली है। दोनों टीमों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को 2-1 के अंतर से पराजित किया।

ग्रुप स्तर पर प्रदर्शन के लिहाज से इस विश्व कप में जर्मनी का पलड़ा भारी है। उसने ग्रुप-डी में दो मैच जीते थे जबकि एक मुकाबला बराबरी पर छूटा था। इंग्लैंड ने एक मैच जीते थे जबकि उसके दो मैच बराबरी पर छूटे थे। इंग्लैंड की टीम अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी जबकि जर्मनी की टीम पहले स्थान पर थी।

दोनों टीमों के बीच विश्व कप में यह पांचवीं भिडंत है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले हो चुके हैं। 1966 में इंग्लैंड ने जर्मनी (पश्चिम जर्मनी) को ही 4-2 से हराकर अपना पहला खिताब जीता था।

1970 विश्व कप में जर्मनी और इंग्लैंड की भिड़ंत क्वार्टर फाइनल में हुई थी, जिसमें जर्मनी ने 3-2 से बाजी मार ली थी। 1982 विश्व कप के दूसरे दौर में दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने थीं लेकिन यह मुकाबला गोलरहित बराबरी पर छूटा था।

इसके बाद दोनों टीमों की आखिरी बार भिड़ंत 1990 में सेमीफाइनल में हुआ था, जिसमें जर्मनी ने 4-3 से बाजी मारी थी। निर्धारित और अतिरिक्त समय के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी थीं। मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट के माध्यम से हुआ था।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 31 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले हो चुके हैं। जर्मनी ने 10 में बाजी मारी है जबकि इंग्लैंड 15 मुकाबलों में विजेता रहा है। छह मैचों का नतीजा नहीं निकल सका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+