उमेश यादव ने ODI में दो नए गेंदों से गेंदबाजी पर उठाया सवाल, रिवर्स स्विंग को लेकर कही यह बात
नई दिल्ली। क्रिकेट में हाल फिलहाल के दिनों में बहुत परिवर्तन देखने को मिला है। यह बात किसी से छिपी नहीं है की पहले की तुलना में आज के समय में रन बनाना आसान है। वहीं गेंदबाजों के लिए मैच अब उतना आसान नहीं रह गया है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 5 मैचों की सीरीज में कई ऐसे रिकॉर्ड बने जो क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुए। मसलन इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैड की टीम ने 481 रन बनाकर वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज किया । वहीं इस सीरीज के चौथे मुकाबले में इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया के 311 रनों के लक्ष्य को आसानी से 45वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस कारनामे के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ियों की खूब प्रशंसा हुई, लेकिन क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को ये बात कुछ खास रास नहीं आई थी। सचिन क्रिकेट में बन रहे रनों के इस अंबार से चिंतित दिखे और उन्होंने ट्विटर पर अपना दुख भी जताय़ा था। इसके साथ ही पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने भी उनका समर्थन किया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सचिन व वकार की इस बात को खारिज किया था, लेकिन अब इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश यादव ने आयरलैंड से खेले गए दो टी20 मुकाबलों के बाद इस नियम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है और क्रिकेट के इस बदलाव का विरोध किया है।

उमेश यादव ने कहा कुछ ऐसा
इस बाबत उमेश यादव ने कहा कि वनडे मुकाबलों में दो गेंदों के इस्तेमाल के कारण तेज गेंदबाजों को खासा समस्या होती है, जिसका परिणाम आपको इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया जैसे मुकाबलों में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इसके कारण गेंदबाजों को अंतिम ओवर में वो मदद नहीं मिल पाती है जो मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतिम ओवर में गेंदबाज के ऊपर काफी प्रेशर होता है ऐसे में गेंद बिल्कुल रिवर्स ही नहीं होती है। हालांकि इस युवा गेंदबाज ने कहा कि हम इंग्लैंड दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और साथ ही मैं अपने प्रदर्शन से खुश भी हूं।
|
सचिन ने की थी तीखी प्रतिक्रिया
इंग्लैड का वनडे में रनों का रिकॉर्ड बनाने के बाद तेंदुलकर ने ट्विटर पर लिखा, 'वनडे में दो नई गेंदों का इस्तेमाल नाकामी को न्यौता देने जैसा है। गेंद को उतना समय ही नहीं मिलता कि रिवर्स स्विंग मिल सके। उन्होंने आगे लिखा था कि हमने डैथ ओवरों में लंबे समय से रिवर्स स्विंग नहीं देखी।
|
ब्रेट ली ने किया था इनकार
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली का कहना है कि वनडे प्रारूप में दोनों छोर से नई गेंदों के इस्तेमाल से गेंदबाजों को मदद मिलती है, उन्होंने कहा कि दो गेंदों का इस्तेमाल होना कोई बड़ी बात नहीं है। ली ने कहा कि गेंदबाजों को केवल विकेट चाहिए। उन्हें उस पिच पर भी विकेट लेने होंगे, जिसमें बल्लेबाज आसानी से 400 रन बना रहे हैं या 450 का स्कोर खड़ा कर पा रहे हैं। मुझे अब भी लगता है कि 250-280 का स्कोर सबसे ज्यादा है। ली ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वनडे में एक या दो गेंदों के इस्तेमाल से कोई मुद्दा खड़ा हो सकता है. दो नई गेंदों का होना वनडे प्रारूप में गेंदबाजों को मदद दे सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
