सहवाग का बड़ा बयान, 'कोहली के बिना इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाएगा भारत'
नई दिल्ली। अगले महीने भारतीय टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है। इस दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर सामने आई है। दरअसल कप्तान विराट कोहली चोटिल हो गए हैं। कोहली गर्दन में चोट के कारण इंग्लिश काउंटी सर्किट में नहीं खेल पाएंगे। पहले कोहली जून महीन में काउंटी टीम सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने वाले थे लेकिन अब 15 जून को उनका फिटनेट टेस्ट होगा।
अब विराट कोहली की फिटनेस को लेकर भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सहवाग ने कोहली की चोट को लेकर चिंता व्यक्त की। सहवाग का मानना है कि कोहली के बिना इंग्लैंड में भारत का सीरीज जीतना कठिन है। सहवाग ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि "कोहली की चोट कितनी गंभीर है, इसका पता मेडिकल एक्सपर्ट की जांच में चलेगा। डॉक्टर बताएंगे कि चोट का उनके शरीर पर कितना प्रभाव पड़ेगा। कोहली को अपनी फिटनेस का ध्यान रखना होगा।"
सहवाग ने आगे कहा कि "अगर यह गर्दन की चोट है, तो इसे समय पर ठीक किया जा सकता है। लेकिन कोहली को अपने शरीर की देखभाल करने की जरूरत है। वह अब युवा नहीं हैं और लभगग 29-30 हैं। कोहली को फिर से वर्कआउट करने और सावधानी बरतने की जरूरत है। यह अच्छी तरह से ठीक होने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"
वीरेंद्र सहवाग से जब यह पूछा गया कि कोहली के बिना क्या भारतीय टीम के इंग्लैंड में जीतने की संभावनाएं हैं। इस पर उन्होंने कहा, "भारतीय टीम के लिए यह अच्छी खबर नहीं होगी। अगर कोहली सीरीज से बाहर हो गए तो भारतीय टीम का इंग्लैंड में जीत पाना मुश्किल होगा।"
आपको बता दें कि कोहली को 15 जून फिटनेस टेस्ट से गुजरना पड़ेगा। इसके बाद इस बात की पुष्टि हो पाएंगी कि वो 27 जून और 29 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले दो टी-20 मैच में और इंग्लैंड दौरे में शामिल होंगे की नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
