थाईलैंड की गुफा में फंसे सभी फुटबॉल खिलाड़ी सुरक्षित बाहर निकाले गए, फीफा फाइनल देखने का मिलेगा मौका
नई दिल्ली। थाईलैंड की गुफा में 23 जून से फंसे 12 फुटबॉल खिलाड़ी और उनके कोच को लगातार बाहर निकालने का काम जारी था। इन सभी 12 बच्चों को बचाव दल ने सुरक्षित निकाल लिया है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं और उनका स्वास्थ्य भी अच्छा है। न्यूज एजेंसी एएफपी ने नेवी सूत्रों और थाइलैंड पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। रविवार से चल रहे इस बचाव कार्य में बारिश ने भी थोड़ी देर के लिए बाधा डाली थी। सोमवार को रेस्क्यू मिशन का दूसरा फेज शुरू हुआ था। गुफा में फंसे बच्चों की उम्र 11 वर्ष से 16 वर्ष थी और उनके कोच की उम्र 25 वर्ष है। ये सभी लोग प्रैक्टिस मैच खत्म होने के बाद थाम लुआंग नांग नोन गुफा घूमने गए थे।
All 12 boys and the coach rescued from Thailand cave: The Straits Times #ThailandCaveRescue pic.twitter.com/d4b4VJ7LLK
— ANI (@ANI) July 10, 2018
सभी दे रहे हैं बेस्ट विशेजः मेसी से लेकर रोनाल्डो तक ने दी बेस्ट विशेज दो हफ्तों के बाद बच्चों ने बाहर की दुनिया देखी है। बताया जा रहा है अब बच्चे रूस में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप फाइनल को देखने जा सकते हैं। थाइलैंड के डॉक्टर्स की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। इन बच्चों की सलामती के लिए दुनियाभर से दुआएं आई हैं और ब्राजील के लीजेंड रोनाल्डो से लेकर अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी ने भी बच्चों के लिए बेस्ट विशेज भेजी थीं। 23 जून से गुफ में फंसे बच्चे नौ दिनों बाद मिल सके थे। ये सभी बच्चे फुटबॉल ट्रेनिंग से लौट रहे थे जिस समय गुफा में रह गए। जो बच्चे निकाले गए हैं उन्हें चियांग रसइ प्रानुक्रोह हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चों को उनके माता-पिता और बाकी रिश्तेदारों से अभी दूर रखा जा रहा है। उनका मानना है कि इस समय इंफेक्शन का खतरा बहुत ज्यादा है। इस राहत कार्य में 19 ऑस्ट्रेलियाई भी शामिल हैं जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। यह थाईलैंड की मेडिकल टीम के साथ गुफा के अंदर मौजूद हैं और इस बात का पता लगा रहे हैं कि बच्चों को किस अवस्था में बाहर निकालना है।
फीफा फाइनल देखने का मिलेगा मौकाः विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा ने थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 स्कूली बच्चों और उनके कोच को 15 जुलाई को मास्को में होने वाले फीफा विश्व कप का फाइनल देखने के लिए आमंत्रित किया है। फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैंटिनो ने थाइलैंड फुटबाल एसोसिएशन को भेजे एक पत्र में कहा, "जैसा कि हम सब उम्मीद करते हैं कि अगर वे आगामी दिनों में अपने परिवारों से मिलते हैं और उनका स्वास्थ्य उन्हें यात्रा करने की इजाजत देता है, तो मेहमान के रूप में फीफा विश्व कप का फाइनल देखने के लिए उन्हें आमंत्रित करने पर फीफा को खुशी होगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
