विश्व कप के लिहाज से फायदेमंद रहेगा भारत में खेलना : ह्यूवेल
रविवार को भारत के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले के बाद ह्यूवेल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "भारत में खेलकर हमारे खिलाड़ियों को निश्चित तौर पर फायदा पहुंचेगा। इस टूर्नामेंट में हम कुछ प्रयोग करना चाहते हैं, जिन्हें हम विश्व कप के दौरान आजमाना चाहते हैं। हम अभी विश्व कप को ध्यान में रखकर ही तैयारी कर रहे हैं।"
पंजाब गोल्ड कप में हॉलैंड की टीम ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। पहले मुकाबले में उसने ओलंपिक चैंपियन जर्मनी को 2-0 से हराया था जबकि भारत के खिलाफ उसका मुकाबला 4-4 से बराबरी पर छूटा था। टीमों की तालिका में हॉलैंड और भारत सबसे ऊपर हैं।
ह्यूवेल ने कहा कि आने वाले मैचों में उनकी टीम आक्रामक खेल दिखाएगी। उन्होंने कहा, "हम एक साथ कई रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। हम फिटनेस स्तर पर खास ध्यान दे रहे हैं। साथ ही हमारा ध्यान आक्रामक और स्वाभाविक खेल पर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications