मैच फिक्सिंग विवाद : आईसीसी के 'गवाह' बन सकते हैं आमेर
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक ऐसा माना जा रहा है कि आमेर आईसीसी को वह सब बताने वाले हैं, जिसके कारण वह मैच फिक्सिंग जैसे संगीन अपराध की दलदल में फंसे हैं।
पत्र लिखता है, "आमेर आईसीसी को सच बताने के लिए तैयार दिख रहे हैं। वह नहीं चाहते कि उनकी एक भूल के लिए उनका करियर खत्म हो जाए और यही कारण है कि वह आईसीसी का गवाह बनने का खतरा उठाने के लिए तैयार हो सकते हैं।"
पत्र ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि आमेर इस मामले में आईसीसी और जांच में जुटी स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने को तैयार हैं। इस मामले में आमेर के अलावा सलमान बट्ट और मोहम्मद आसिफ भी आरोपी हैं।
तीनों खिलाड़ी फिलहाल स्वदेश लौट आए हैं लेकिन सजा की तलवार उन पर अभी भी लटकी हुई है। कुछ दिन पहले आईसीसी ने आमेर के सामने अपना गवाह बनने का प्रस्ताव रखा था। इसके बदले आईसीसी ने उनकी सजा कम करने की बात कही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications