ज्ञात हो कि पाकिस्तान के तीन खिलाड़ियों- सलमान बट्ट, मोहम्मद आमेर और मोहम्मद आसिफ- के इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के लिए स्पॉट फिक्सिंग में लिप्त होने का मामला सामने आया है।
धौनी ने कहा कि फिक्सिंग के आरोप ने इस खेल की गरिमा को धूसरित किया है।
धौनी ने एनडीटीवी को बताया, "निश्चितरूप से कठोर निर्णय लिए जाने की जरूरत है, अन्यथा जल्द ही लोग पूरे क्रिकेट जगत को दोषी ठहराना शुरू कर देंगे।"
धौनी ने कहा, "पाकिस्तानी टीम में जो कुछ हो रहा है, वह दुखद है। जांच जारी है। मैच फिक्सिंग या स्पॉट फिक्सिंग जैसी बातें सिर्फ उन्हीं लोगों तक सीमित नहीं रहतीं जो इसमें शामिल हैं या वे जिस पक्ष से संबंधित हैं। लोग इस मामले को पूरे क्रिकेट जगत से जोड़ना शुरू कर देते हैं।"
धौनी ने कहा, "जिस तरह की कोशिश हम मैदान में करते हैं, मैं इसके बारे में तो सोच भी नहीं सकता। अंतिम दिनों में अब क्या पैसा ही सबकुछ है? यहां धन की एक सीमा है, उसके बाद आप चाहे जितना भी पैसा कमाते हों, आप खाएंगे वही, कार भी वही इस्तेमाल करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।