आईपीएल : रॉयल चैलेंजर्स का पांचवां विकेट गिरा (लीड-6)
विराट कोहली 35 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 38 रन बनाने के बाद लक्ष्मीपति बालाजी की गेंद पर जैकब ओरम द्वारा कैच कर लिए गए। रॉयल चैलेंजर्स ने 15 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे। उसे जीत दिलाने का दारोमदार रॉस टेलर पर आ गया है, जो 39 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 31 रन बनाकर खेल रहे थे। मार्क बाउचर ने पांच रन बनाए थे।
जैक्स कालिस खाता भी नहीं खोल सके जबकि राहुल द्रविड़ आठ रन बनाकर आउट हुए। रॉयल चैलेंजर्स को 12 रन के कुल योग पर दोनों झटके लग चुके थे। इसके बाद 30 रन के कुल योग पर रोबिन उथप्पा भी चलते बने। उन्हें मोर्न मोर्कल ने पगबाधा आउट किया। उथप्पा ने छह रन बनाए।
इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सुपर किंग्स टीम 19.4 ओवर में 129 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने सुपर किंग्स की ओर से सर्वाधिक रन बनाए। हेडन ने अपनी 38 गेंदों की ताबड़तोड़ पारी में पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 60 रन बनाए।
इसके अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (18) और सुरेश रैना (13) रन बनाए। सुपर किंग्स के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। बैंगलोर की ओर से अनिल कुंबले, विनय कुमार और जैक्स कालिस ने दो-दो विकेट झटके जबकि प्रवीण कुमार और वान डेर मर्वे को एक-एक सफलता मिली।
चेन्नई की टीम का यह 11वां मैच है जबकि बैंगलोर टीम 12वां मैच खेल रही है। चेन्नई को छह मैचों में जीत और तीन में हार मिली है। एक मैच बेनतीजा रहा है। बैंगलोर की टीम ने अब तक खेले गए 11 मैचों में से पांच में जीत हासिल की है। छह में उसे हार मिली है। यह मैच जीतकर चेन्नई की टीम सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लेगी जबकि बैंगलोर को इस दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications