एलिस पैरी से लेकर डेनियल वेट तक, जानिए 'महिला IPL' को लेकर क्या बोलीं विदेशी खिलाड़ी
नई दिल्ली। इसी महीने 22 मई को खेले जाने वाले महिला टी-20 चैलेंज मैच को लेकर क्रिकेट के दिवाने काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि, इस मिनी महिला आईपीएल में विदेशी फेवरेट क्रिकेटर्स भी खेलने आ रही हैं। यह मैच इंडियन प्रीमियर लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले से पहले खेला जाएगा। पिछले साल विश्व कप के फाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बढ़ी लोकप्रियता के बाद बीसीसीआई ने एक प्रदर्शनी टी 20 मैच आयोजित करने का फैसला किया है। इस मैच से निकट भविष्य में महिला आईपीएल के आयोजन की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।
बीसीसीआई के मुताबिक दोपहर दो बजे से ये मैच खेला जाएगा। जिसके बाद शाम सात बजे से पहला क्वालिफायर मैच शुरू होगा। इसका लाइव प्रसारण लोग आईपीएल के मैचों की ही तरह स्टार स्पोर्ट्स पर घर बैठे कर सकेंगे। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। जहां इस मैच के बाद आईपीएल का पहला क्वालीफायर मैच भी खेला जाना है। आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला के मुताबिक टी-20 महिला क्रिकेट में सबसे तेज 50 रन बनाने वाली सोफी डेविन के अलावा ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी, विकेटकीपर बल्लेबाज एलिसा हेली, मेगन शर्ट और बेथ मूनी ने भी इस मैच को खेलने की हामी भर दी है। इंग्लिश खिलाड़ी डेनियल वेट और डैनियल हैजेल भी महिला आईपीएल का हिस्सा होंगी। वहीं इन टीमों की कप्तानी भारतीय टी-20 टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना भारतीय टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर करेंगे।
जानिए महिला टी-20 चैलेंज में खेलने को लेकर क्या बोलीं विदेशी महिला क्रिकेटर्स
|
सोफी डेविन (न्यूजीलैंड)
न्यूजीलैंड की स्टार महिला क्रिकेटर सोफी डेविन का कहना है कि "पुरुषों के आईपीएल मैच के आगे खेलने का अवसर काफी खास है। ये खेल वास्तव में वैश्विक हो रहा है। हमने महिला बिग बैश लीग, किआ सुपर लीग देखी है, और उम्मीद है कि कुछ सालों में महिला आईपीएल भी देखने मिलेगा। यह दर्शाता है कि महिलाओं का खेल कितना आगे जा रहा है।"
|
एलिस पेरी (ऑस्ट्रेलिया)
इसी साल अप्रैल में मुंबई में हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय त्रिकोणीय श्रृंखला के फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा रहीं एलिस पेरी का कहना है कि महिलाओं के क्रिकेट के लिए एक और शानदार पहल है।
|
मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया)
आईसीसी महिला टी20 बॉलिंग रैंकिंग नें नंबर वन गेंदबाज मेगन शट इस मैच को लेकर बेहद खुश हैं। उनका मानना है कि चाहें वो मंधाना या कौर किसी की टीम में हों उनके लिए एक जैसी ही है।
|
डेनियल वेट (इंग्लैंड)
डेनियल वेट, ये नाम भारत में खासा चर्चा में रहता है। कारण हैं विराट कोहली। डेनियल को मुंबई काफी पसंद है और वे अभी से इसके लिए प्लान बना रही हैं।
|
सूजी बेट्स (न्यूजीलैंड)
डेनियल की तरह सूजी बेट्स को भी मुंबई काफी पसंद है। सूजी और डेनियल मिलकर मुंबई में चिकन तंदूरी और चाय का प्लान बना रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
