भूपति एवं बेलारूस के मैक्स मिर्नी की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी पुरूष युगल मुकाबले के दूसरे दौर में अर्जेन्टीनी जोड़ी एडुआडरे चांक और होरैसियो जेबैलोस से 4-6, 6-3, 6-7(4) से हारकर शनिवार को बाहर हो गई।
भूपति और मिर्नी 2002 में यहां विजेता रह चुके हैं।
वहीं मिश्रित युगल में भूपति एवं स्लोवाकिया की डेनियेला हांतुचोआ की जोड़ी पहले राउंड में इस्तोनिया की काइला केनेपी और स्वीडन के राबर्ट की जोड़ी से 4-6, 2-6 हारकर पहले ही दौर में बाहर हो गई।
भूपति मिश्रित युगल में यहां दो बार 2005 में हांतुचोवा के साथ एवं उससे पहले जापान की आई सुगियामा के साथ 1999 में खिताब पर कब्जा जमा चुके हैं।
पुरूष युगल में रोहन बोपन्ना अब एकमात्र भारतीय उम्मीद बचे हुए हैं। जहां बोपन्ना और पाकिस्तान के ऐसाम-उल-हक कुरैशी की 16वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी का तीसरे दौर में कनाडा के डेनियल नेस्टर एवं सर्बिया के नेनाद जिमोनजिक की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से सामना होगा।
भारत के लिएंडर पेस एवं लुकास डुल्ही पुरूषों के युगल मुकाबले में हारकर पहले ही बाहर हो चुके हैं।
पेस मिश्रित युगल में पहले दौर में आगे बढ़ चुके हैं जहां पेस और जिम्बांबे की कारा ब्लैक का दूसरे दौर में केनेपी और लिंडसे से मुकाबला होगा।
भारत की चोटी की महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा एकल और युगल मुकाबलों से पहले ही बाहर हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।