Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एटीपी रैंकिंग : शीर्ष पर और मजबूत हुए नडाल

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक नडाल ने रविवार को चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक को हराकर दूसरी बार विंबलडन खिताब जीता। सोमवार को जारी रैंकिंग में नडाल को 10,745 अंक मिले हैं जबकि जोकोविक के 6,905 अंक हैं।

सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाले जोकोविक को एक स्थान का फायदा हुआ है जबकि पूर्व चैम्पियन रोजर फेडरर को एक स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है।

फेडरर 6885 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं जबकि ब्रिटेन के एंडी मरे 5155 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। मरे नफे-नुकसान से बचे रहे हैं।

विंबलडन का फाइनल खेलने वाले बेरडिक पांच स्थान के फायदे के साथ 13वें स्थान से आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर का अब तक का सर्वोच्च मुकाम है।

एटीपी रैंकिंग :

1. राफेल नडाल, स्पेन

2. नोवाक जोकोविक, सर्बिया

3. रोजर फेडरर, स्विट्जरलैंड

4. एंडी मरे, ब्रिटेन

5. रोबिन सोल्डरलिंग, स्वीडन

6. निकोले डेवीडेंको, रूस

7. जुआन मार्टिन डेल पोटरो, अर्जेटीना

8. थॉमस बेरडिक, चेक गणराज्य

9. एंडी रॉडिक, अमेरिका

10. फर्नाडो वर्दास्को, स्पेन

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+