हेडिन का अर्धशतक, आस्ट्रेलिया के 100 रन पूरे (लीड-5)
हेडिन ने अपनी 43 गेंदों की तेज पारी में पांच चौके लगाए हैं जबकि क्लार्क ने 53 गेंदों पर चार चौके जड़े हैं। 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेहमान टीम को अब जीत के लिए 34 ओवर में 216 रनों की जरूरत है।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए।
मेजबान टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स ने सर्वाधिक 110 रनों का योगदान दिया जबकि अब्राहम डिविलियर्स ने 84 रन बनाए। मार्क बाउचर (नाबाद 29) और जीन पॉल डुमिनी (40) ने अंतिम समय में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर अपनी टीम का योग 300 के पार पहुंचा दिया।
पांच मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है। श्रृंखला का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने जीता था जबकि दूसरा और तीसरा मैच मेजबान टीम के नाम रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications