धौनी ने किया 200 करोड़ रुपये का करार
दो वर्ष के इस करार ने धौनी को दुनिया का सबसे अधिक भुगतान हासिल करने वाला क्रिकेटर बना दिया है, यहां तक कि सचिन तेंदुलकर से भी अधिक। तेंदुलकर ने खेल प्रबंधन कंपनी, आईकॉनिक्स के साथ 2006 में 180 करोड़ रुपये के एक करार पर हस्ताक्षर किया था।
इस करार के तहत दो कंपनियों को धौनी के विभिन्न विज्ञापनों और ब्रांड एसोसिएशनों के साथ ही कॉरपोरेट प्रोफाइल, पेटेंट और डिजिटल अधिकारों के प्रबंधन का अधिकार होगा।
जहां रिति स्पोर्ट्स का नेतृत्व धौनी के कारोबार सहयोगी, अरुण पांडे करते हैं, वहीं माइंडस्केप वन का संचालन प्रतीक सेन करते हैं, जिन्होंने इसके पहले धौनी के विज्ञापनों का प्रबंधन किया था।
इसके पहले धौनी खेल प्रबंधन कंपनी, गेमप्लान स्पोर्ट्स के साथ जुड़े हुए थे। उसके बाद वह तीन प्रमोटरों के साथ 2009 में माइंडस्केप मैस्ट्रोज से जुड़ गए थे।
फिलहाल धौनी पेप्सिको, एयरसेल और गोदरेज सहित 22 ब्रांडों से जुड़े हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications