KXIP VS SRH: क्रिस गेल और शिखर धवन पर रहेगी नजर
पंजाब। महेंद्र सिंह धोनी के तूफानी बल्लेबाजी के बावजूद किंग्स इलेवन पंजाब ने चेन्नई सुपरकिंग को पिछले मुकाबले में मात दी थी। उत्साह से लबरेज पंजाब का सामना आज सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक इस आईपीएल में हार का स्वाद नहीं चखा है,ऐसे में यह मुकाबला काफी टक्कर का माना जा रहा है। अगर दोनों टीमों के अब तक के कुछ रोचक आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो यह और स्पष्ट हो जाएगा।
क्रिस गेल बनाम सनराइजर्स हैदराबादः तूफानी बल्लेबाजों की अगर लिस्ट निकाली जाये तो शायद उसमें क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर होगा। आईपीएल सीरीज में भी अगर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसी बल्लेबाज के पास है तो उसका नाम है क्रिस गेल । अगर सनराइजर्स के खिलाफ क्रिस गेल की पारी पर नजर डालें तो अब तक गेल ने हैदराबाद के खिलाफ 9 पारियां खेली हैं, जिनमें 151.72 के स्ट्राइक रेट से 220 रन बनाये हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल हैं। वहीं अगर संदीप शर्मा की गेंदबाजी के आगे गेल के प्रदर्शन की बात करें तो गेल ने संदीप की 49 गेंदों का सामना किया है और केवल 55 रन ही बना सके हैं वहीं संदीप ने गेल को चार बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है।
शिखर धवन बनाम मोहित शर्माः किंग्स इलेवन पंजाब के शानदार गेंजबाज मोहित शर्मा और सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी बल्लेबाज शिखर धवन के सामने की बात करें तो मोहित ने अब तक शिखर को 55 गेंदें फेंकी हैं जिनमें शिखर धवन ने केवल 62 रन ही बनाये हैं और तीन बार उन्हें पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा है।
क्या कहता है मोहाली का मैदानः पंजाब के मोहाली मैदान की अगर बात करें तो भले ही मोहाली का यह मैदान किंग्स इलेवन पंजाब का घरेलू मैदान हो लेकिन अब तक सनराइजर्स हैदराबाद से हुए चार मुकाबलों में पंजाब की टीम एक भी मैच नहीं जीत सकी है। वहीं अगर अंतिम 6 मैचों की बात करें तो हैदराबाद से किंग्स इलेवन कोई मैच नहीं जीत सकी है।
किसने क्या कहाः सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने कहा कि वो अपने टीम की जीत को लेकर बिल्कुल आश्वस्त हैं । उन्होंने कहा कि हमारी टीम में हर खिलाड़ी अपनी क्षमता के हिसाब से प्रदर्शन कर रहा है जो हमारे लिए एक बेहतर संकेत है।
वहीं किंग्स इलेवन पंजाब के बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा कि आईपीएल की शुरुआत से पहले ही उन्होंने कहा था कि हमें मैदान में ज्यादा से ज्यादा गेंदों को सीमारेखा से बाहर भेजना होगा। उन्होंने कहा कि हम इसी रणनीति से खेलने उतरंगे। राहुल ने कहा कि हम अपनी गलितयों से लगातार सीख रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
