Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान से हारने के बाद मैक्सवेल ने नहीं मिलाया था सरफराज से हाथ, अब जताया खेद

हरारे। अभी हाल ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम को पाकिस्तान ने करारी शिकस्त देकर त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम की थी। पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान (91) और शोएब मलिक (नाबाद 43) के बीच चौथे विकेट के लिए हुई 107 रन की शतकीय साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर रविवार को टी-20 त्रिकोणीय सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज की तीसरी टीम मेजबान जिम्बाब्वे थी।

हालांकि इस मैच के बाद थोड़ा विवाद भी हुआ था। इस विवाद की वजह मैक्सवेल को बताया जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में हार से बौखलाए ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने मैच के बाद पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था। इस बात पर उन्होंने खेद जताते हुए ट्वीट किया है।

मैच खत्म होने के बाद जब पाकिस्तान कप्तान सरफराज अहमद ने मैक्सवेल की तरफ हाथ बढ़ाया तो वह अंपायर की तरफ मुड़ गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें साफ नजर आ रहा है कि मैक्सवेल ने जानबूझकर सरफराज से हाथ नहीं मिलाया था।

हालांकि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर खेद जताया। उन्होंने ट्विटर पर फखर जमान और शोएब मलिक की उनकी पारी के लिए बधाई देते हुए घटना पर माफी मांगी और कप्तान से होटल में हाथ मिलाने की बात लिखी।

Story first published: Tuesday, July 10, 2018, 19:30 [IST]
Other articles published on Jul 10, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+