Asian Games 2018: सायना नेहवाल का क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश, इंडोनेशिया की फितरियानी को हराया
नई दिल्ली। एशियन गेम्स-2018 में भारत की स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल का जलवा बरकरार है। सायना बैडमिंटन महिला एकल के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में मेजबान देश इंडोनेशिया की फितरियानी को सीधे गेम में 21-6 और 21-14 से पराजित किया। भारतीय शटलर के सामने इंडोनेशिया की खिलाड़ी बेबस नजर आईं।सायान ने क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। पहले गेम में वर्ल्ड नंबर-10 साइना नेहवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए शुरुआत से ही विपक्षी शटलर पर बढ़त बना ली। पहला गेम भारतीय शटलर सिर्फ 13 मिनट में ही खत्म कर दिया।
#AsianGames2018: Indian Saina Nehwal defeats Indonesia's Fitriani to reach women's singles quarterfinals. #Badminton pic.twitter.com/Kg1O1jTTpR
— ANI (@ANI) August 25, 2018
शुरूआत में सायना ने विपक्षी खिलाड़ी को अंक अर्जित करने के कुछ मौके जरूर दिए लेकिन दुनिया की 40वीं रैंक की खिलाड़ी फितरियानी ने इसे बड़े मौके में तब्दील नहीं कर पाईं।एक बार को सायना के खिलाफ विपक्षी खिलाड़ी ने वापसी जरूर की लेकिन कुछ ही देर बाद सायना ने वापसी की और बढ़त का अंतर 7-8 कर लिया। अंत में यह गेम साइना ने 21-14 से अपने नाम कर एशियन गेम्स के क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
गौरतलब है कि इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह चौथा मुकाबला था, जिसमें से चारों मुकाबले साइना के नाम रहे हैं। बता दें कि इससे पहले साइना नेहवाल ने टूर्नमेंट में अपने पहले मुकाबले में ईरान की सुरैया अघाजियाघा को सिर्फ 26 मिनट में 21-7, 21-9 से हरा दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
