Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Southampton Test : इंग्लैंड ने की प्लेइंग एकादश की घोषणा, ये हैं दो 'छुपे रूस्तम'

नई दिल्ली। इंग्लैंड ने 30 अगस्त से होने वाले चौथे टेस्ट के लिए अपने प्लेइंग-एकादश की घोषणा कर दी है। साउथैम्पटन के एजेज बाउल में होने वाले इस टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम ने दो बड़े बदलाव किए हैं। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर हाल में सुर्खियों में आए मोईन अली को टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने हाल में ही डोमेस्टिक क्रिकेट में शतक जड़ा था। मोईन को ओली पॉप की जगह टीम में शामिल किया गया है।

ये रहा एक बड़ा बदलाव

ये रहा एक बड़ा बदलाव

इंग्लैंड की टीम ने दूसरा बड़ा बदलाव कर 20 वर्षीय बाएं हाथ के ऑल राउंडर सैम करन को क्रिस वोक्स की जगह टीम में मौका दिया गया है। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया के सभी धाकड़ बल्लेबाजों को परेशान कर सुर्खियां बटोरी थी। वोक्स जांघ में चोट की वजह से चौथा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। इंग्लैंड की ओर से जॉस बटलर विकेट कीपिंग करेंगे जबकि जॉनी बैरेस्टो को टीम में एक स्पेशलिस्ट बल्लेबाज की भूमिका में टीम में शामिल किया गया है। बेन स्टोक्स की फिटनेस भी संदेह के घेरे में है इसलिए इंग्लिश मैनेजमेंट ने मोईन अली के रूप में टीम में एक एक्स्ट्रा ऑल-राउंडर शामिल किया है। मोईन ने वर्सेस्टशायर की ओर से खेलते हुए हाल में घरेलू क्रिकेट में कुछ कमाल के प्रदर्शन किए जिसकी बदौलत उन्हें टीम में शामिल किया गया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला ये बड़ा राज

प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोला ये बड़ा राज

इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी कि क्रिस वोक्स अनफिट होने की वजह से नहीं खेल पाएंगे जबकि बेन स्टोक्स को पैरों में खिंचाव है. जॉस बटलर कीपिंग करेंगे क्योंकि पिछले मैच में जॉनी बेरेस्टो चोटिल हो गए थे। वो बल्लेबाजी करने के लिए फिट हैं लेकिन उनसे चोट लगने के बाद कीपिंग करवाना थोड़ा मुश्किल होगा' हमें बेस्ट टीम चुनना होगा ताकि हम मैच जीत सकें। इंटरनेशनल स्पोर्ट में किसी भी खिलाड़ी के लिए स्थान नियत नहीं होता है।

इस खिलाड़ी को जमकर सराहा

इस खिलाड़ी को जमकर सराहा

रुट ने मोईन की जमकर तारीफ की और कहा कि उन्होंने बिल्कुल वैसा ही किया जिसके बदौलत आप टीम में जगह पाते हैं। हाला के दिनों में उन्होंने खूब रन बनाये हैं और विकेट भी लिया है। वो अभी अच्छा कर रहे हैं इसलिए आत्मविश्वास से भरे होंगे। हम ने कठिन परिस्थितियों में होने के बावजूद कई बार वापसी की है और ऐसा ही करने की चुनौती फिर से सामने है।

टीमें : भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करुण नायर, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड : जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जानी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोइन अली, आदिल रशीद, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस।

Story first published: Wednesday, August 29, 2018, 20:02 [IST]
Other articles published on Aug 29, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+