Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'आईपीएल भूल जाओ'- सौरव गांगुली ने दी लीग के भविष्य को लेकर बड़ी अपडेट

नई दिल्ली: बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के भविष्य पर बात की है। लीग का तेरहवां संस्करण 29 मार्च को शुरू होने वाला था। लेकिन आईपीएल 2020 की शुरुआत से कुछ दिन पहले, बीसीसीआई ने कोरोनोवायरस महामारी के मद्देनजर कम से कम 15 अप्रैल तक लीग को निलंबित कर दिया।

अभी तक आईपीएल के भाग्य पर कोई स्पष्टता नहीं है। पिछले महीने आईपीएल को स्थगित करने के समय, बीसीसीआई ने कहा था कि उनका अगला फैसला देश की स्थिति पर निर्भर है। और दुर्भाग्य से, पिछले कुछ हफ्तों में स्थिति केवल खराब हुई है।

गांगुली ने दिया आईपीएल पर नया संकेत-

गांगुली ने दिया आईपीएल पर नया संकेत-

देश में अब तक पुष्टि किए गए नोवेल कोरोनावायरस मामलों की संख्या 259 मौतों के साथ 8000 पार कर चुकी है। जबकि देश अभी भी 21 दिनों के लॉकडाउन के तहत है, राज्यों ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाएगा। बीसीसीआई अभी तक औपचारिक रूप से आईपीएल पर कोई बयान नहीं दे रहा है लेकिन सौरव गांगुली ने संकेत दिया है कि आईपीएल के स्थगित होने की संभावना है।

'मई के मध्य तक चीजें सामान्य होती नहीं दिख रही'

'मई के मध्य तक चीजें सामान्य होती नहीं दिख रही'

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा कि बोर्ड के अधिकारी सारे घटनाक्रम पर नजर रख रहे हैं, लेकिन जोर देकर कहा कि अभी तक कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। सौरव गांगुली ने कहा कि वह मई के मध्य से पहले कम से कम चीजों को सामान्य होते हुए नहीं देख सकते और उन्होंने सभी से 'आईपीएल को भूल जाने' के लिए कहा।

वसीम जाफर ने चुनी मुंबईकर्स की दमदार इलेवन, रोहित-गावस्कर को मिली ओपनिंग

BCCI अध्यक्ष बोले- आईपीएल को भूल जाओ

BCCI अध्यक्ष बोले- आईपीएल को भूल जाओ

"हम मामले की निगरानी करते रहते हैं। वर्तमान समय में, हम कुछ नहीं कह सकते। और वैसे भी कहने को क्या है? हवाई अड्डे बंद हैं, लोग घर पर अटके हुए हैं, कार्यालय बंद हैं, कोई भी कहीं भी नहीं जा सकता है, "सौरव गांगुली ने द न्यू इंडियन एक्सप्रेस को बताया।

"और ऐसा लगता है कि यह मई के मध्य तक रहेगा। आपको खिलाड़ी कहां से मिलेंगे, खिलाड़ी कहां से यात्रा करेंगे। उन्होंने कहा, इस समय यह बिल्कुल सामान्य समझ की बात है कि फिलहाल दुनिया में कहीं भी किसी भी तरह के खेल के पक्ष में कुछ भी नहीं है, आईपीएल को भूल जाएइ," उन्होंने कहा।

Story first published: Sunday, April 12, 2020, 11:52 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+