धावक दोनातो साबिया की कोरोना से मौत, 2 हफ्तों में 6 दिग्गजों ने तोड़ा दम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण धावक दोनातो साबिया (56) की कोरोना से मौत हो गई। इटली के दो बार 800 मीटर के ओलंपिक फाइनलिस्ट रह चुके दोनातो साबिया 56 वर्ष के थे। इटली की ओलिंपिक समिति (आईओसी) ने बुधवार को बताया कि धावक दोनातो साबिया की कोरोना से मौत हो गई। वे 800 मीटर वर्ग में दो बार ओलिंपिक फाइनलिस्ट रह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनके पिता की भी कोरोना के कारण मौत हो चुकी है।
धावक दोनातो साबिया 1984 लॉस एंजेलिस ओलिंपिक में 5वें और 1988 सोल ओलिंपिक में 7वें स्थान पर रहे थे। उन्होंने 800 मीटर में ही 1984 की यूरोपियन इंडोर चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। आईओसी के मुताबिक, साबिया दुनिया के पहले ऐसे ओलिंपिक फाइनलिस्ट हैं, जिनकी कोरोना से मौत हुई है। इटली में इस महामारी के कारण सबसे अधिक 17127 लोगों की मौत हुई है और अब तक 135586 लोग इससे संक्रमित हुए हैं। इस संक्रमण से दुनिया भर में सबसे अधिक लोगों की मृत्यु इटली में ही हुई है।
कोरोनावायरस (कोविड-19) का कहर खेल जगत में भी जारी है। इसके कारण 2 हफ्तों में 6 दिग्गजों की मौत हो चुकी है। इससे पहले बुधवार को स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो का निधन हो गया। वे 79 साल के थे। 1964 विंटर ओलिंपिक खेल चुके शैपो ने अपने देश के लिए 100 से ज्यादा मैच खेले हैं। फ्रांस के फुटबॉल क्लब रीम्स के डॉक्टर बर्नार्ड गोंजालेज (60), इंग्लैंड के लंकाशायर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष डेविड हॉजकिस (71), फ्रांस के ओलिंपिक डी मार्शल फुटबॉल क्लब के पूर्व अध्यक्ष पेप दिऑफ (68) और पाकिस्तान के स्क्वैश लीजेंड आजम खान (95) भी दुनिया को अलविदा कह चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
