पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के सामने 198 रनों का लक्ष्य रखा (लीड-3)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम 48.4 ओवरों में 197 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान की ओर से अहमद शाहजाद ने सर्वाधिक 43 रन बनाए जबकि शाहिद आफरीदी ने 40 रनों का योगदान दिया।
इसके अलावा मिस्बाह उल हक ने 34 रन तथा पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने 27 रन बनाए। यासिर अराफात 23 रन बनाकर नाबाद लौटे।
शाहजाद ने अपनी 81 गेंदों की पारी में दो चौके लगाए जबकि मिस्बाह ने 75 गेदों पर एक तथा अराफात ने 32 गेंदों की नाबाद पारी में दो चौके और एक छक्का जड़ा। आफरीदी ने 40 गेंदों पर चार चौकों की मदद से तेज पारी खेली।
आस्ट्रेलिया की ओर से तेज गेंदबाज डगलस बोलिंगर ने 35 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई जबकि नेथन ब्रेकन ने दो विकेट लिए।
पांच मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे चल रही है। दुबई में खेला गया श्रृंखला का पहला मैच पाकिस्तान ने जीता था जबकि दूसरा और तीसरा मुकाबला आस्ट्रेलिया के नाम रहा था।
इस श्रृंखला का आयोजन मूल रूप से पाकिस्तान में होना था लेकिन सुरक्षा कारणों से आस्ट्रेलियाई टीम द्वारा पाकिस्तान दौरा करने से इंकार किए जाने के बाद इसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पाकिस्तान की मेजबानी में आयोजित किया जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications