Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 11: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, ये धाकड़ गेंदबाज IPL से हुआ बाहर

नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल उसके दिग्गज तेज गेंदबाज बिली स्टेनलेक अपनी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। दरअसल मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के लिए जब हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन टॉस के लिए आए तो उन्होंने बताया कि बिली स्टेनलेक इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उसके थोड़ी ही देर बाद हैदराबाद की टीम ने ट्वीट कर बता दिया कि बिली स्टेनलेक पूरे आईपीएल से बाहर हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया का यह तूफानी तेज गेंदबाज चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ फिल्डिंग के दौरान सीधे हाथ की एक उंगली में चोट खा बैठा था।

बिली के बाहर होने से टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टेनलेक के चोटिल होकर पूरे सीजन के लिए टीम से बाहर होने की सूचना हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करके दी। सनराइजर्स ने ट्वीट किया, बिली स्टेनलेक आईपीएल 2018 से उंगली के फ्रैक्चर होने की वजह से बाहर हो गए हैं। ऑरेंज आर्मी उनके जल्दी ठीक होने की कामना करती है।

आपको बता दें कि आईपीएल में अपना दूसरा सीजन खेल रहे बिली ने मौजूदा सीजन में खेले 4 मैचों में उन्होंने 26 की औसत, 8.12 की इकोनॉमी और 19.20 के स्टाइक रेट से 5 विकेट हासिल किए है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 21 रन देकर 2 विकेट रहा जो उन्होंने कोलकाता के खिलाफ इडेन गार्डन में किया था।

Story first published: Tuesday, April 24, 2018, 22:44 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+