For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

आस्ट्रेलियन ओपन : सानिया सहित सभी प्रमुख खिलाड़ी दूसरे दौर में (राउंडअप)

By Staff

सबसे पहले बात सानिया की। पहले दौर के मुकाबले में 108वीं वरीयता प्राप्त सानिया ने पोलैंड की मार्ता दोमाचोवास्का को 6-1, 6-4 से पराजित किया।

दूसरे दौर में सानिया का सामना रूस की खिलाड़ी 10वीं वरीयता प्राप्त नादिया पेत्रोवा से होगा, जिन्होंने पहले दौर के मुकाबले में कजाकिस्तान की यारोस्लावा श्वेदोवा को 6-3, 7-6 (7-3) से पराजित किया।

कलाई की चोट से उबरने के बाद सानिया ने सुधरा हुआ खेल दिखाया और पहले सेट में तीन बार दोमाचोवास्का की सर्विस ब्रेक की। सानिया ने 61वीं वरीयता प्राप्त दोमाचोवास्का से यह सेट मात्र 25 मिनट में जीत लिया।

दूसरी ओर, पिछले साल आस्ट्रेलियन ओपन में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाली दोमाचोवास्का ने दूसरे सेट में धमाकेदार वापसी की और दो बार सानिया की सर्विस ब्रेक की।

इसके बाद हालांकि दोमाचोवास्का की सर्विस गड़बड़ा गई और उन्हें एक के बाद एक 23 बेजां गलतियां कीं। इसी का फायदा सानिया को मिला, जिन्होंने पूरे मैच के दौरान सिर्फ 13 बेजां गलतियां कीं। दूसरे सेट में सानिया ने एक बार फिर दोमाचोवास्का की सर्विस ब्रेक की।

जहां तक पेत्रोवा के साथ भिड़ंत की बात है तो सानिया रैंकिंग के आधार पर उनसे काफी नीचे हैं। अभी तक दोनों के बीच दो मैच हुए हैं, जिसमें सानिया ने एक मैच जीता है जबकि एक मैच पेत्रोवा के पक्ष में गया है। पेत्रोवा ने पिछले साल विंबलडन मुकाबले में सानिया को पराजित किया था।

उधर, विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी सर्बिया की जेलेना जोनकोविक भी आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंच गईं। जानकोविक ने पहले दौर के मुकाबले में आस्ट्रिया की युवोनी म्यूजबर्गर को 6-1, 6-3 से पराजित किया।

सानिया और जानकोविक से पहले खेले गए मुकाबलों को जीतकर सर्बिया की स्टार खिलाड़ी अना इवानोविक और अमेरिका के एंडी रोडिक भी दूसरे दौर में पहुंच गए।

पुरुष वर्ग में रोडिक ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए स्वीडन के क्वालीफाइंग खिलाड़ी ब्जोर्न रेनक्वीस्ट को 6-0, 6-2, 6-2 से हराया।

विश्व की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इवानोविक ने पहले दौर के मुकाबले में जर्मनी की जूलिया ग्योग्रेस को 7-5, 6-3 से पराजित किया।

महिला वर्ग में रूस की वेरा ज्योनारेवा भी दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। उन्होंने स्लोवाकिया की मैग्डेलाना रेबारिकोवा को 7-6 (7-2), 6-0 से हराया।

इसके अलावा, फ्रांस की एलिस कार्नेट भी जीत हासिल करने में सफल रही हैं। उन्होंने उक्रेन की मारिया कोरित्सेवा को 6-3, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

पुरुष वर्ग में जर्मनी के फ्लोरियन मायेर ने अल्जीरिया के लेमीन क्वाहाब को 6-2, 6-1, 6-2 से और उनके हमवतन फिलिप पेतश्नेज ने अर्जेटीना के ब्रायन दाबुल को 6-1, 6-2, 6-4 से पराजित किया।

सोमवार को खेले गए अन्य मुकाबलों दूसरे वरीयता प्राप्त रोजर फेडरर ने एल्सांड्रो सेपी को 6-1, 7-6, 7-5 से पराजित किया जबकि तीसरे वरीयता प्राप्त सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने ए. स्टोपीनी को 6-2, 6-3, 7-5 से हराया।

कुछ महत्वपूर्ण परिणाम इस प्रकार हैं :

अर्जेटीना के जुआन मार्टिन डेल पोटरे ने जर्मनी के मिस्का जेवेरेव को 6-3, 6-4, 6-2 से, अजेर्ंटीना के ही डेविड नैलबैंडियन ने फ्रांस के मार्क गिक्वेल को 6-1, 4-6, 6-2, 6-3 से, चेक गणराज्य के थॉमस बेरड्रिक ने अमेरिका के रॉबी फिश को 6-4, 6-4, 6-3 से, स्पेन के डेविड फेरर ने जर्मनी के डेनिस ग्रेमेलमायर को 6-1, 6-7, 6-1, 6-7, 6-4 से, क्रोएशिया के मारिन सिलिक ने दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को 6-3, 6-2, 7-6, 6-3 से, स्वीडन के रॉबिन शोल्डरलिंग ने अमेरिका के रॉबर्ट केंड्रिक को 5-7, 6-4, 6-4, 7-5 से हराया।

महिला वर्ग में स्लोवाकिया की डेनिएला हंचुतोवा ने आस्ट्रेलिया की कैसे डालाक्वा को 7-6, 6-4 से, रूस की वेरा ज्वानोरेवा ने स्वोलाकिया की एम. रेबैरिकोवा को 7-6, 6-0 से, रूस की दिनारा सफीना ने रूस की ही एला कुर्देवत्सेवा को 6-3, 6-4 से, डेनमार्क की कैरोलिन वोजनिएस्की को 6-3, 6-2 से, फ्रांस की एलिज कार्नेट ने उक्रेन की मारिया कोरित्सेवा को 6-3, 6-4 से, फ्रांस की मैरियन बारतोली ने ब्रिटेन की मेलेनी साउथ को 6-2, 6-4 से और रूस की एना चाकवेताद्जे ने ब्रिटेन की एनी कोथावोंग को 6-1, 7-6, 6-1 से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+