फीफा विश्व कप: स्पेन और चिली अगले दौरे में (लीड-1)
प्रीटोरिया/ब्लोमफोंटेन, 26 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 में शुक्रवार को स्पेन की टीम के साथ ही चिली की टीम भी अगले दौर में जगह बनाने में कामयाब रही। स्विट्जरलैंड की टीम हार की वजह से चिली की टीम अंतिम-16 में पहुंच गई।
प्रीटोरिया के लोफ्ट्स वर्सफील्ड स्टेडियम में स्पेन ने चिली को 2-1 से हराया। खेल के 24वें मिनट में स्टार खिलाड़ी डेविड विला ने अपना शानदार फार्म जारी रखते हुए स्पेन की ओर से पहला गोल किया।
इसके बाद 37वें मिनट में आंद्रेस इनेस्ता ने दूसरा गोल करके अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना की ओर से खेलने वाले इनेस्ता का यह गोल इस विश्व कप का 100वां गोल था।
दूसरा हॉफ शुरू होते ही चिली की टीम ने एक गोल करके वापसी की कोशिश की। परंतु इसके बाद वह कोई और गोल नहीं कर सकी। चिली की ओर से मार्को एस्त्रादा ने गोल किया। इस हार के बावजूद चिली की टीम भी अंतिम दौर में पहुंच गई क्योंकि उसके ग्रुप में स्विट्जरलैंड की टीम होंडुरास को नहीं हरा सकी।
उधर, ब्लोमफोंटेन के फ्री स्टेट स्टेडियम में स्विट्जरलैंड की टीम होंडुरास को हराने में नाकाम रही और नतीजतन उसे इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा।
अगले दौर में पहुंचने के लिए स्विस टीम को होंडुरास के खिलाफ दो गोल के अंतर से जीत दर्ज करने की जरूरत थी। परंतु ऐसा नहीं हो सका। होंडुरास के गोलकीपर नोएल वालादारेस को मैन ऑफ द मैच चुना गया। होंडुरास को भी इस विश्व कप से विदा होना पड़ा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications